सुपरस्टार Ram Charan और उनकी पत्नी Upasana Konidela ने अपने fans को एक बहुत ही प्यारी खुशखबरी दी है। इस couple ने अपने second pregnancy announcement के जरिए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार Diwali 2025 उनके लिए दोगुनी खुशी लेकर आई है, क्योंकि जल्द ही उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इसकी पुष्टि खुद उपासना कोनिडेला के इन्स्टाग्राम के पोस्ट में मिलती है जिसमे साफ़ तौर पर उनकी गोद भराई के रस्म को देखा जा सकता है , साथ ही उन्होंने दिवाली 2025 को भी स्पेशल बताया |

Diwali Celebration बना Double Happiness Moment
Upasana ने अपने official Instagram अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा “This Diwali is all about double the celebration, double the love and double the blessings.” वीडियो में सजावट, पारिवारिक माहौल और Upasana की मुस्कान ने fans का दिल जीत लिया। वह हल्के blue traditional outfit में नजर आईं, जबकि Ram Charan उनके साथ हर पल को celebrate करते दिखे। इस पोस्ट ने कुछ ही घंटों में लाखों likes और comments बटोर लिए। जिससे साफ़ पता चलता है की उनके फैन्स कितने खुश है |
Baby Shower में नजर आए Chiranjeevi और South Stars
कपल का baby shower ceremony बेहद royal अंदाज में आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर Ram Charan के पिता और Mega Star Chiranjeevi, South Cinema के दिग्गज Nagarjuna, और कई अन्य परिवार के सदस्य मौजूद थे। फूलों की सजावट और traditional music ने इस celebration को और भी खूबसूरत बना दिया।
Ram Charan की पहली Daughter Klin Kaara के बाद फिर खुशियों की दस्तक
Ram Charan और Upasana ने जून 2023 में अपनी पहली बेटी Klin Kaara Konidela का स्वागत किया था। उस वक्त भी पूरा फिल्म इंडस्ट्री और उनके fans ने उन्हें प्यार और आशीर्वाद से सराबोर कर दिया था। अब, second baby news ने उनके परिवार की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया है।









