साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार Thalapathy Vijay अपनी अगली मेगा-एक्शन फिल्म ‘Jana Nayagan’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं। निर्देशक H. Vinoth द्वारा निर्देशित यह फिल्म पोंगल 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज है, क्योंकि इसमें Vijay एक इंटेंस और पावर-पैक्ड किरदार में दिखाई देने वाले हैं।
Jana Nayagan की रिलीज़ डेट और थिएटर अपडेट

मेकर्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि ‘Jana Nayagan’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।पहले इसकी रिलीज़ अक्टूबर 2025 तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे पोंगल सीज़न के लिए रीशेड्यूल किया गया ताकि फिल्म को फेस्टिवल का पूरा फायदा मिल सके। यह मूवी साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल रिलीज़ में से एक मानी जा रही है।
OTT पर कहां देख सकेंगे ‘Jana Nayagan’?

थियेट्रिकल रन के बाद दर्शक इस फिल्म का मज़ा अब घर बैठे भी ले सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Amazon Prime Video ने ‘Jana Nayagan’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। यानी, जो दर्शक थिएटर में नहीं जा पाएंगे, वे फिल्म को कुछ हफ्तों बाद Prime Video पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
Jana Nayagan Movie स्टारकास्ट और स्टोरीलाइन
‘Jana Nayagan’ में Vijay के साथ कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में Pooja Hegde, Mamitha Baiju, Priyamani, Bobby Deol, Prakash Raj, और Gautham Vasudev Menon जैसे stars शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, Vijay एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं, जो अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ देता है। फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना ‘Thalapathy Kacheri’ पहले ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर चुका है, जिसने Vijay के फैंस में और भी उत्साह बढ़ा दिया है।
म्यूजिक और एक्शन का परफेक्ट कॉम्बो
Pooja Hegde in Jana nayagan
— The Commentkar (@DeluSurend34307) November 9, 2025
#ThalapathyKacheri #ThalapathyVijay #JanaNayagan #PoojaHegde pic.twitter.com/h8ynv6WpF6
फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी जबरदस्त है। Vijay की फिल्मों की तरह इसमें भी थलापथी एनर्जी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर देखने को मिलेगा। एक्शन सीक्वेंसेज़, डायलॉग्स और सिनेमैटोग्राफी को इंटरनेशनल लेवल पर डिजाइन किया गया है, जिससे यह मूवी एक विजुअल ट्रीट साबित होगी।









