Poco F8 Series का ग्लोबल लॉन्च कंपनी के अनुसार 26 नवंबर को तय किया गया है,कंपनी Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra जैसे हाई-एंड डिवाइसेज़ लॉन्च करने वाली है, जो परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस के मामले में सबसे बेहतरीन होने वाली हैं। Poco F8 series अब तक के सबसे बेहतरीन डिवाइस में से होने वाली है।

Poco F8 Series: पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ
Poco की F8 सीरीज़ को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसका Snapdragon 8 Elite chipset है, जो अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस, बेहतर मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग को हाई लेवल पर ले जाने के लिए जाना जा रहा है। इन दोनों फोन में यह चिपसेट हाई-स्पीड प्रोसेसिंग और शानदार बैटरी ऑप्टिमाइजेशन देने के लिए तैयार है।
प्रीमियम ऑडियो का अनुभव Bose
Poco पहली बार अपनी सीरीज़ में Sound by Bose की ब्रांडिंग लेकर आ रहा है। इसका मतलब है कि इन फोन के स्पीकर और ऑडियो ट्यूनिंग को Bose ने ऑप्टिमाइज़ किया है, जिससे यूज़र्स को स्टूडियो-ग्रेड साउंड क्वालिटी मिलेगी। यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स को आकर्षित करेगा जो स्मार्टफोन में प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।
बेहतरीन डिस्प्ले 120Hz OLED Panel के साथ
Poco F8 Ultra में कंपनी लगभग 6.9-inch OLED display देने वाली है, जिसमें 120Hz refresh rate होगा। ये डिस्प्ले गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और binge-watchers के लिए बेहद smooth और immersive विज़ुअल एक्सपीरियंस देने वाला है।
फोटोग्राफी के लिए 50MP Triple Camera सेटअप
Poco F8 series में कैमरा की क्वालिटी पर खास ध्यान दिया गया है।
- Poco F8 Pro में 50MP का triple-camera system, जिसमें OIS सपोर्ट शामिल हो सकता है।
- Poco F8 Ultra में तीनों 50MP sensors होने की उम्मीद है — main, ultra-wide और periscope telephoto।
इन प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ low-light photography, zoom clarity और video stabilization और भी बेहतर होने वाली है।
Ultra-Fast Charging with 100W Wired Charging
Poco F8 और F8 Ultra दोनों ही 100W fast charging सपोर्ट कर सकते हैं, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में 0 से 100% तक चार्ज होने की क्षमता रखते हैं। Ultra मॉडल में 50W wireless charging भी मिलने की संभावना है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाती है।









