Poco ने अपनी Poco F8 Series को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जिसमें Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने इस बार डिजाइन, कैमरा, परफ़ॉर्मेंस और बैटरी सभी में बड़ा अपग्रेड दिया है। खास बात यह है कि दोनों ही फोन Snapdragon Elite-Series Processor, AMOLED Display, 100W Fast Charging और Sound by Bose जैसे Premium Features के साथ आते हैं।

Premium AMOLED Display और High Refresh Rate
Poco F8 Ultra में 6.9-inch AMOLED Display दिया गया है, जो 120Hz Adaptive Refresh Rate, HDR10+, Dolby Vision, और 3500-nits Peak Brightness सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले कंटेंट-वॉचिंग, गेमिंग और आउटडोर विज़िबिलिटी में शानदार परफॉर्मेंस देता है। वहीं Poco F8 Pro में 6.59-inch FHD+ AMOLED Panel मिलता है, जो Smooth Experience के लिए 120Hz Refresh Rate के साथ आता है। दोनों फोन्स का डिस्प्ले Multitasking और हाई-एंड गेमिंग के लिए बेहतरीन है।
Snapdragon Processor के साथ फ्लैगशिप परफॉरमेंस+-
Poco F8 Ultra में दिया गया Snapdragon 8 Elite Gen-5 Processor इसे एक असली Flagship Machine बनाता है। इसके साथ कंपनी ने VisionBoost D8 Co-Processor, और बड़े Vapor Chamber Cooling System का इस्तेमाल किया है, जिससे यह लंबे समय तक Heavy Gaming में भी Cool रहता है। वहीं Poco F8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो High-end Performance देता है और Multitasking को बेहद Smooth बनाता है। इनके प्रोसेसर इन्हें Gaming, Video Editing, और Power-Hungry Apps में बेस्ट बनाते हैं।

Pro-Level Triple Camera Setup
Poco F8 Ultra में कंपनी ने 50MP का Triple Camera Setup दिया है, जिसमें 50MP OIS Main Camera, 50MP Periscope Telephoto (5x Optical Zoom) और Ultra-Wide Sensor शामिल है। फ्रंट में 32MP Selfie Camera मिलता है। यह कैमरा लो-लाइट में भी बेहतरीन फोटो और 4K वीडियो शूट करने में सक्षम है।Poco F8 Pro में भी 50MP का Main Camera with OIS, 2.5x Telephoto Lens, और Ultra-Wide Camera का कॉम्बिनेशन दिया गया है। यह कैमरा Daylight और Portrait Shots में शानदार रिजल्ट्स देता है।
Long-Lasting Battery और Ultra-Fast Charging
Poco F8 Ultra में 6500mAh Battery दी गई है, जो 100W Fast Charging और 50W Wireless Charging सपोर्ट के साथ आती है। यह फास्ट चार्जिंग फोन को कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज कर देती है। Poco F8 Pro में 6210mAh Battery और 100W Fast Charging सपोर्ट मिलता है। यह बैटरी Heavy Usage में भी पूरा दिन आराम से चल जाती है।
Premium Sound by Bose – Immersive Audio Experience
Poco F8 Series की सबसे खास फीचर है Sound by Bose ऑडियो टेक्नोलॉजी। Poco F8 Ultra में 2.1-Channel Speaker Setup with Subwoofer दिया गया है, जिससे Bass-Rich और Crystal-Clear Audio मिलता है। Poco F8 Pro में भी Bose-Tuned Stereo Speakers दिए गए हैं, जो Music और Movies का Experience और भी प्रीमियम बनाते हैं।
Connectivity और OS
दोनों स्मार्टफोन 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IP68 Rating, और In-Display Fingerprint Sensor जैसी हाई-एंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन्स में HyperOS 3 (Android 16) दिया गया है।
Poco F8 Series Price (कीमत)
Poco F8 Ultra
12GB + 256GB — $729
16GB + 512GB — $799
Early-bird: $679 (Base Model) ऑफर के साथ कीमत
Poco F8 Pro
12GB + 256GB — $579
12GB + 512GB — $629
Early-bird (Base Model): $529
भारत में अभी इन फोन्स की कीमत और लॉन्च डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ग्लोबल कीमत को देखकर अनुमान है कि भारत में यह ₹47,000 से ₹70,000 की रेंज में आ सकते हैं।









