POCO C85 5G Launch: बड़ा 6.9-इंच डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 के साथ दमदार बजट स्मार्टफोन

POCO C85 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

POCO ने अपना बजट स्मार्टफोन POCO C85 5G लॉन्च कर दिया है, जो बजट रेंज में प्रीमियम फीचर्स के साथ आया है। बड़े डिस्प्ले, मजबूत बैटरी और तेज़ 5G परफॉर्मेंस की वजह से यह फोन अपने क्लास में खास बन गया है। जिसके वजह से यह स्मार्टफोन कम कीमत में एक बेहतरीन विकल्प होने वाला है , और एक शानदार एक्सपीरियंस देने वाला है |

POCO C85 5G

बड़ा 6.9-इंच डिस्प्ले – बेहतर वीडियो और गेमिंग अनुभव

POCO C85 5G में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस के लिए हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले फोन को स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है, साथ ही मल्टीमीडिया कंटेंट देखने के लिए भी शानदार बनाता है।

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर – तेज़ 5G परफॉर्मेंस

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट लगाया गया है, जो फोन को पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। चाहे रोज़मर्रा के ऐप्स हों, मल्टीटास्किंग हो या हल्की गेमिंग यह प्रोसेसर सबकुछ आसानी से संभाल लेता है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप लोडिंग और फ़ाइल ट्रांसफ़र तेज़ हो जाते हैं। साथ ही स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है।

POCO C85 5G

50MP कैमरा – साफ और शार्प फोटोग्राफी

POCO C85 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप है, जो दिन-प्रतिदिन की फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा है। इसमें AI-बेस्ड मोड्स भी शामिल हैं, जो फोटो को और बेहतर बनाते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6000mAh बैटरी – दो दिन तक चले बिना रुके

फोन की सबसे शानदार खूबियों में से एक है इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी, जो भारी इस्तेमाल में भी आसानी से एक से दो दिन का बैकअप दे सकती है। इसके साथ मिलता है 33W फास्ट चार्जिंग, जिससे फोन तेजी से चार्ज होता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है, जो इसे पावर बैंक की तरह भी उपयोगी बनाता है।

HyperOS आधारित सॉफ्टवेयर – लंबे समय तक अपडेट

POCO C85 5G में Android 15 आधारित HyperOS दिया गया है, जो स्मूद और हल्का अनुभव देता है। कंपनी ने लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे फोन आने वाले समय में भी अप-टू-डेट बना रहेगा।

POCO C85 5G

POCO C85 5G की कीमत और वेरिएंट

POCO C85 5G कई रैम-स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है:

  • 4GB + 128GB – ₹11,999
  • 6GB + 128GB – ₹12,999
  • 8GB + 128GB – ₹14,499

इस कीमत के साथ POCO C85 5G उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले, अच्छा कैमरा और 5G परफॉर्मेंस चाहते हैं। फीचर्स और कीमत को देखते हुए यह फोन बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदार साबित होता है।