PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 : पहली निजी नौकरी पर मिलेगा ₹15,000 का लाभ ,  PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस पर घोसडा की

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से देश के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025) की शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में पहली बार रोजगार मिलने पर वित्तीय सहायता प्रदान करना और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 योजना का उद्देश्य

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में पहली नौकरी मिलने पर प्रोत्साहन राशि देना। युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना। रोजगार सृजन में निजी कंपनियों को प्रोत्साहन देना।

योजना के तहत मिलने वाला कर्मचारियों के लिए लाभ

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025

पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि दो किस्तों में मिलेगी — पहली किस्त: नौकरी जॉइन करने के 6 महीने पूरे होने पर। दूसरी किस्त: 12 महीने पूरे करने और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद। लाभ पाने के लिए कर्मचारी का वेतन ₹1 लाख/माह से कम होना चाहिए और EPFO में पंजीकरण अनिवार्य है।

नियोक्ताओं के लिए लाभ

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025

प्रत्येक नए कर्मचारी (₹1 लाख/माह तक वेतन) पर सरकार ₹3,000 प्रति माह तक की सहायता देगी। यह सहायता सामान्य सेक्टर में 2 वर्ष और निर्माण (Manufacturing) सेक्टर में 3–4 वर्ष तक दी जाएगी। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना न केवल युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद करेगी, बल्कि निजी क्षेत्र में भर्ती को भी बढ़ावा देगी। इस योजना से देश के करोड़ों युवाओं को आर्थिक सुरक्षा और बेहतर करियर अवसर मिलेंगे। 

आवेदन प्रक्रिया

कर्मचारियों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। EPFO में पंजीकरण और आधार लिंक बैंक खाते के माध्यम से राशि सीधे DBT द्वारा दी जाएगी। नियोक्ताओं को EPFO पोर्टल पर सही समय पर ECR (Electronic Challan cum Return) जमा करना अनिवार्य है।