प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से 5100 crore project का उद्घाटन किया। कुल 5100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इन प्रोजेक्ट्स में जलविद्युत परियोजनाएँ, सम्मेलन केंद्र और बुनियादी ढाँचे से जुड़े कार्य शामिल हैं।
टाटो-1 और हीओ जलविद्युत परियोजनाओं से ऊर्जा को बढ़ावा

5100 crore project के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक नदियों और पहाड़ी भूभाग का उपयोग करते हुए, 186 मेगावॉट की टाटो-1 परियोजना और 240 मेगावॉट की हीओ परियोजना की नींव रखी गई। इनसे हर साल लगभग 1800 मिलियन यूनिट से ज्यादा बिजली उत्पादन होने का अनुमान है, जो राज्य और देश दोनों की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने में मदद करेगा।
तवांग सम्मेलन केंद्र और अन्य विकास कार्य

5100 crore project में ही पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तवांग में 145 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाला सम्मेलन केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, महिला हॉस्टल और फायर स्टेशन जैसी कई योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई है। यह सब मिलकर सीमावर्ती राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देंगे।
जीएसटी सुधार और ‘GST 2.0’ से अरुणाचल को डबल फायदा
अरूणाचल प्रदेश को पीएम मोदी का तोहफ़ा, 5100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ … #pmmodiinarunachal @narendramodi @PMOIndia #WATCH 👉 pic.twitter.com/1uhOBWUQu2
— DD News Rajasthan (@DDNewsRajasthan) September 22, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में लागू GST 2.0 सुधारों से आम जनता और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी। अरुणाचल प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल 2025 में ही राज्य ने 332 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक जीएसटी कलेक्शन किया। सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट और व्यापारी जीएसटी दायरे में आएं ताकि राजस्व और पारदर्शिता दोनों बढ़ें।









