PM Kisan Yojana 20वीं किस्त 18 जुलाई को हो सकता है जारी

PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। 19वीं किस्त 28 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। अब सभी किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थियों की सूची को अपडेट करने और ई-केवाईसी अनिवार्यता पूरी करने के बाद ही यह राशि दी जाएगी।
PM Kisan Yojana क्या है

PM Kisan Yojana देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना है, जिसे भारत सरकार ने फरवरी 2019 में शुरू किया था। इस योजना के तहत हर एक किसानों को हर साल ₹6000 की वित्तीय सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है – ₹2000 प्रति किस्त। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। ये राशि तीन बराबर किश्तों में साल में ट्रांसफर की जाती है | पहली किस्त 2,000 रुपये अप्रैल-जुलाई में , दूसरी किस्त 2,000 रुपये अगस्त-नवंबर तथा तीसरी किस्त 2,000 रुपये दिसंबर-मार्च में की जाती है |
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त की मुख्य जानकारी

बिंदु | जानकारी |
किस्त संख्या | 20वीं |
संभावित तिथि | 18 जुलाई 2025 |
राशि | 2,000 रुपये |
स्थानांतरण प्रक्रिया | DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में |
जारी करने वाला विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार |
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त की मुख्य सर्तें

PM Kisan Yojana के लिए किसान के नाम भूमि का रिकॉर्ड होना चाहिए। ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी होनी चाहिए। बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। लघु और सीमांत किसान (2 हेक्टेयर तक भूमि वाले) पात्र हैं। केंद्र सरकार ने सभी PM-KISAN लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब यह है कि जिन किसानों ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें 20वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। ई-केवाईसी आप अपने नजदीकी CSC सेंटर, मोबाइल OTP या आधार सत्यापन के जरिए कर सकते हैं।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप 20वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं। इसे PM-KISAN की वेबसाइट या CSC केंद्र पर जाकर करवाया जा सकता है।
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त का स्टेटस चेक करे
PM Kisan Yojana का स्टेटस चेक करने के लिए https://pmkisan.gov.in पर जाएं। “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर डालें। किस्त की स्थिति दिख जाएगी। फर्जी दस्तावेज़ या अपात्रता के मामले में योजना से नाम हटाया जा सकता है। योजना का लाभ एक ही परिवार के एक सदस्य को मिलेगा। यदि आपकी किस्त अटक गई है, तो बैंक खाते, आधार और e-KYC में सुधार करें।
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त में लाभार्थीयों की संख्या

PM Kisan Yojana का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिल रहा है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने अब तक लाखों करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। हर किस्त के साथ लाभार्थियों की सूची को अपडेट किया जाता है, जिससे अपात्र लोगों को हटाया जा सके। PM Kisan Yojana का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक वित्तीय मदद प्रदान करना है, ताकि वे बीज, खाद, उपकरण, कीटनाशक आदि खरीद सकें और कर्ज से मुक्त हो सकें।
Disclaimer : यह सारी जानकारी PM KISAN के ओफिसियल वेबसाइट से लिया गया है | यदि आपको समझाने में कोई परेशानी हो रही हो तो आप PM Kisan के वेबसाइट पर जा कर चेक कर लें |
1 thought on “PM Kisan Yojana 20वीं किस्त 18 जुलाई को हो सकता है जारी ”