ब्रिटिश क्राइम-ड्रामा Peaky Blinders के करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशख़बरी है। लंबे इंतज़ार के बाद अब इसकी फिल्म Peaky Blinders: The Immortal Man आखिरकार रिलीज़ के लिए तैयार है। इस बार कहानी सिर्फ छोटे पर्दे तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े पर्दे से लेकर OTT तक फैन्स को एक नया, गहरा और थ्रिल से भरा एक्सपीरियंस देने वाली है। यह मूवी Cillian Murphy के Tommy Shelby वाले किरदार को छोटे कहानी के साथ शानदार तरीके से वापस लाने वाली है,जिसे फैन्स खूब एन्जॉय करने वाले है |

Peaky Blinders: The Immortal Man Release Date (थिएटर + OTT)
Peaky Blinders: The Immortal Man फिल्म की रिलीज़ बेहद दिलचस्प है। पहले इसे सेलेक्ट थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा, जहाँ टॉमी शेल्बी की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। इसके कुछ दिन बाद फिल्म वर्ल्ड लेवल पर OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने लगेगी। इस दोहरी रिलीज़ ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। जिससे इसे हर एक फैन्स को इस मूवी को एन्जॉय करने का बेहतरीन मौका मिलेगा |
Peaky Blinders: The Immortal Man Movie Story – WW2 बैकड्रॉप में टॉमी शेल्बी की नई लड़ाई
Peaky Blinders: The Immortal Man की कहानी 1940 के उथल-पुथल भरे दौर में सेट है, जब दुनिया दूसरा विश्व युद्ध झेल रही थी। इसी में टॉमी शेल्बी अपनी आत्म-निर्वासन की जिंदगी छोड़कर फिर समाज, सत्ता और दुश्मनों की दुनिया में कदम रखता है। यह फिल्म उसके चरित्र के एक और गहरे, अंधेरे लेकिन बेहद शक्तिशाली पक्ष को उजागर करती है, जहाँ वह सिर्फ अपनी फैमिली या गैंग के लिए नहीं, बल्कि देश और अपने अतीत के बोझ से जूझता हुआ दिखाई देता है।
Peaky Blinders: The Immortal Man Cast और क्रिएटिव टीम
Peaky Blinders: The Immortal Man फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है—इसकी स्टार कास्ट।
- Cillian Murphy एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार Tommy Shelby के रूप में दर्शकों को entertain करने के लिए तैयार हैं।
- उनके साथ कई जाने-माने कलाकार नई और पुरानी भूमिकाओं में इस कहानी को और गहराई देंगे।
- फिल्म का निर्देशन एक अनुभवी फिल्ममेकर ने किया है, जबकि इसकी स्क्रिप्ट उसी लेखक ने लिखी है जिन्होंने मूल सीरीज़ को इतना फेमस बनाया था।

शानदार टीम और पावरफुल स्टारकास्ट Peaky Blinders: The Immortal Man फिल्म को पहले से ही एक बड़े थिएटर एक्सपीरियंस की श्रेणी में खड़ा कर देते हैं।
क्या चीज़ बनाती है इस फिल्म को खास?
- Peaky Blinders के आइकॉनिक टोन और सिनेमैटिक स्टाइल को और हाई लेवल पर पेश किया गया है।
- फिल्म में युद्धकाल का तनाव, राजनीतिक संघर्ष और टॉमी शेल्बी की मानसिक लड़ाइयों को बेहद तीखे तरीके से दिखाया गया है।
- एक्शन, ड्रामा, इमोशन और थ्रिल—सब कुछ एक बड़े, दमदार पैकेज में दिखाया गया है।
- यह फिल्म उन सभी पलों का विस्तार है जो सीरीज़ में अधूरे रह गए थे।
अगर आप Peaky Blinders के फैन हैं—तो यह वह मोमेंट है जिसका इंतज़ार सालों से किया जा रहा था। टॉमी शेल्बी अब वापस है,और इस बार पहले से भी ज्यादा तीखेपन, ताकत और अडिग रवैये के साथ।









