OPPO Reno14 आता है 6.7-इंच FHD+ 120Hz OLED HDR10+ डिस्प्ले और पावरफुल MediaTek Dimensity 8350 (4nm) प्रोसेसर के साथ। इसमें शानदार कैमरा दिया गया हैं। साथ ही इसका Velvet Glass डिज़ाइन इसे स्टाइल और परफ़ॉर्मेंस का बेस्ट कॉम्बो बनाता हैं। यह फोन न सिर्फ दिखने में शानदार है बल्कि इसमें दिए गए फीचर्स इसे प्रीमियम सेगमेंट में और भी खास बनाते हैं।

शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन कलर
Oppo Reno14 का डिज़ाइन बेहद स्टाइलिश है और यह तीन तीन कलर – Forest Green, Pearl White और Mint Green में आता है। पीछे की तरफ इस्तेमाल हुआ Velvet Glass फिनिश फोन को स्मूद टच और फिंगरप्रिंट-रेज़िस्टेंट बनाता है। इस फ़ोन का वजन केवल 187 ग्राम और मोटाई लगभग 7.4mm होने की वजह से यह फोन बेहद हल्का और हाथ में पकड़ने में प्रीमियम फील देता है।

डिस्प्ले – हर फ्रेम होगा क्रिस्टल क्लियर
इस फोंन में दिया गया 120Hz Adaptive OLED डिस्प्ले वीडियो देखने और गेम खेलने का एक्सपीरियंस बेहद स्मूद बनाता है। लगभग 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ यह डिस्प्ले और भी इमर्सिव लगता है। साथ ही, इसमें HDR10+ सपोर्ट दिया गया है जिससे रंग और कॉन्ट्रास्ट और भी नेचुरल दिखते हैं।
कैमरा – प्रोफेशनल फोटोग्राफी का एहसास

इस फोन में 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा “दूर के नज़ारों को भी डिटेल के साथ कैप्चर करने की क्षमता के साथ आता है” साथ ही इसमें 120x डिजिटल ज़ूम और 50MP सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट्स और व्लॉगिंग के लिए इसे एक प्रोफेशनल फोन बनाते है ,साथ ही, AI Flash Photography और AI Editor 2.0 की मदद से रात में भी साफ और बेहतरीन तस्वीरें खींची जा सकती हैं।
परफ़ॉर्मेंस तेज़ और दमदार

Oppo Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह फोन मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए परफ़ेक्ट है। इसके साथ आता है AI HyperBoost 2.0 और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम, जो लंबे समय तक फोन को स्मूद परफ़ॉर्मेंस देने में मदद करता है।
OPPO Reno14 बैटरी
इस फोन को पॉवर देने के लिए 6000mAh की बड़ी और पावरफुल बैटरी दी गयी है , जो लंबे समय तक चलती है। इसके साथ मिलता है 80W SUPERVOOC फ्लैश चार्ज, जिससे फोन मिनटों में चार्ज होकर लंबे समय तक चलता है।









