OPPO ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Series के भारत लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह सीरीज़, जिसमें Find X9 Pro,Find X9 शामिल है, भारत में 18 नवंबर को लॉन्च की जाएगी। कंपनी पहले ही चीन में इस सीरीज़ को लांच कर चुकी है | यह सीरीज अपने प्रीमियम फीचर और शानदार लुक के वजह से चर्चा में है |

डिजाइन और डिस्प्ले क्वालिटी
नए OPPO Find X9 Pro में कंपनी ने अपने डिजाइन को और भी प्रीमियम बनाया है। इसमें 6.78-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देती है। वहीं, स्टैंडर्ड Find X9 में 6.59-इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है , जो स्क्रीन को बाहरी सुरक्षा देता है।
पावरफुल प्रोसेसर और स्टोरेज
Oppo Find X9 Series में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर न केवल गेमिंग बल्कि मल्टी-टास्किंग में भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 12GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन ColorOS 16 (Android 16 बेस) पर काम करेगा, जो नए फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ आने वाला है।


कैमरा सेटअप – फोटोग्राफी में नया स्तर
Find X9 Pro का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें शामिल हैं –
- 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर
- 50MP Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
- 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा वाइड सेंसर
वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन पोर्ट्रेट और नाइट फोटोग्राफी देता है। Find X9 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस थोड़े हल्के हैं, लेकिन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए दोनों मॉडल ही शानदार हैं।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
बैटरी बैकअप के मामले में भी यह सीरीज़ Oppo की सबसे शानदार सीरीज होने वाली है। Find X9 में लगभग 7,025mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Find X9 Pro में 7,500mAh की पावरफुल बैटरी मौजूद है। दोनों स्मार्टफोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में फोन चार्ज हो जाता है।
Oppo Find X9 Series लॉन्च डिटेल्स और प्री-बुकिंग ऑफर्स
OPPO Find X9 Series की लॉन्च इवेंट लाइव-स्ट्रीमिंग के जरिए होगी, जहां कंपनी कीमत और वैरिएंट्स की जानकारी साझा करेगी। इसके साथ ही OPPO ने एक विशेष “Privilege Pack” की भी घोषणा की है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹99 रखी गई है। इस पैक में यूजर्स को फास्ट चार्जर, बैटरी प्रोटेक्शन और एक्सचेंज कूपन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।









