Oppo हमेशा से ही अपने यूजर्स को बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस देने के लिए बेहतर अपडेट के साथ कैमरा को लाता है , और इस बार Oppo F9 series इसी प्रकार के कैमरा अपडेट के साथ आया है,जो अपने शानदार प्रोसेसर और जबरदस्त कैमरा क्वालिटी के लिए चर्चा में है | यह फ़ोन china में लांच हो चूका है और Oppo की माने तो यह फोन भारत में नवम्बर 2025 में लांच होगा |

दमदार परफॉर्मेंस के लिए नया Dimensity 9500 चिपसेट
Oppo F9 series के दोनों फोन्स में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में शानदार है। यह 4nm आधारित चिपसेट तेज़ मल्टीटास्किंग और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। Find X9 और Find X9 Pro को फ़ास्ट और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का भी सपोर्ट है।जिससे यह फोन आपके हैवी यूज़ में भी लैग फ्री चलेगा |
शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन डिज़ाइन
Oppo Find X9 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जबकि X9 Pro में थोड़ा बड़ा 6.78 इंच का पैनल मिलता है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं, जो हर परिस्थिति में बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं। Oppo ने इसमें पतले बेज़ल्स और प्रीमियम मेटल फ्रेम डिज़ाइन दिया है, जिससे यह सीरीज़ देखने में बेहद शानदार लगती है।
पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
पावर के लिए Find X9 Pro में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Find X9 में 7025mAh की बैटरी मिलता है। दोनों ही फोन्स में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे कुछ ही मिनटों में बैटरी तेजी से चार्ज हो जाती है। लंबे बैकअप और बेहतरीन पावर मैनेजमेंट के साथ ये फोन दिनभर आराम से चलता हैं।

कैमरा सेटअप Hasselblad ट्यूनिंग के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी
Oppo Find X9 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 मेन सेंसर दिया गया है, जो f/1.5 अपर्चर और OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। Hasselblad ट्यूनिंग के कारण फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहद नेचुरल और प्रोफेशनल दिखती है। वहीं, Find X9 में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है मेन सेंसर, 73mm पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ। दोनों फोन 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps तक स्लो-मोशन सपोर्ट प्रदान करते हैं
Oppo F9 series india Launch और कीमत
Oppo F9 series सीरीज़ को नवंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन चीन में Find X9 की शुरुआती कीमत लगभग CNY 4,399 (करीब ₹54,000) और Find X9 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,299 (करीब ₹65,000) रखी गई है।









