OPPO A6 Pro 5G चीन में लॉन्च 7000mAh बैटरी, Dimensity 7300 चिपसेट के साथ भारत में भी जल्द लांच होने की उम्मीद 

OPPO A6 Pro 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार बैटरी बैकअप,सुपर-फास्ट चार्जिंग और शानदार कैमरा क्वालिटी हो तो OPPO A6 Pro 5G आपके लिए एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है। यह फोन Oppo के A सीरीज का नया फोन है जो ग्लोबली मार्केट में लांच हुआ है | यह फोन लुक्स के साथ-साथ फीचर में भी जबरदस्त है|

OPPO A6 Pro 5G

शानदार डिज़ाइन

OPPO A6 Pro 5G का डिज़ाइन इसको और भी बेहतरीन बनाता है। फोन Coral Pink, Stellar Blue, Rosewood Red और Lunar Titanium जैसे शानदार कलर वेरिएंट में होने वाला है। ग्रेडियंट मैट फिनिश फोन को प्रीमियम लुक देता है, वहीं इसका IP69 रेटिंग इसको पानी और धूल से बेहतरीन सुरक्षा देता है। 

OPPO A6 Pro 5G डिस्प्ले

इस फोन में दिया गया 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पतले बेज़ल और हाई ब्राइटनेस के कारण वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। इसका Infinite Edge डिज़ाइन स्क्रीन को और भी शानदार बनाता है।

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

OPPO A6 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलने वाली है। इसके अलावा 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सिर्फ कुछ ही समय में फोन को पूरा चार्ज कर देती है।

परफॉर्मेंस और कूलिंग

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर पर चलता है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और तेज नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। साथ ही इसमें मौजूद SuperCool VC सिस्टम लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी फोन को ज़्यादा गर्म नहीं होने देता। RAM एक्सपेंशन फीचर मल्टीटास्किंग को और भी आसान बना देता है।

शानदार कैमरा और नए फीचर्स

OPPO A6 Pro 5G में 50MP Ultra-Clear कैमरा दिया गया है, जो हर फोटो को बेहतरीन डिटेल्स के साथ कैप्चर करता है। नाइट फोटोग्राफी के लिए AI Night Mode मौजूद है। खास बात यह है कि फोन Underwater Mode भी सपोर्ट करता है, जिससे पानी के नीचे भी तस्वीरें ली जा सकती हैं।

OPPO A6 Pro 5G

ऑडियो क्वालिटी को बढ़ाने के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Ultra Volume Mode दिया गया है। वहीं, AI LinkBoost टेक्नोलॉजी कमजोर नेटवर्क कवरेज में भी कनेक्शन को मजबूत बनाए रखती है।