OnePlus 15R Launch in India – OxygenOS 16 के साथ आने वाला नया Power-Packed Smartphone

OnePlus 15R
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OnePlus 15R भारत में लॉन्च के लिए तैयार है , इसकी जानकारी कंपनी ने अधिकारिक तौर पर दी है | और यह डिवाइस नए OxygenOS 16 पर आधारित होगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी कई प्रीमियम अपडेट ला रही है, खासकर नया Plus Key, जो इसे एक स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड यूज़र एक्सपीरियंस देगा। साथ ही यह फोन प्रीमियम फीचर और शानदार लुक्स के साथ आने वाला है |

OnePlus 15R

डिजाईन और नया Plus Key – Premium Look के साथ Smart Functionality

OnePlus ने अपने Alert Slider की जगह अब एक नया और एडवांस्ड Plus Key दिया है। यह बटन सिर्फ एक क्लिक का काम नहीं करेगा बल्कि यूज़र को कई स्मार्ट फीचर्स एक्सेस करने देगा—जैसे Volume Mode बदलना, Photo Capture, Instant Recording और “Plus Mind” के ज़रिए शानदार पलों को सेव करना। यह फीचर आने वाले समय में OnePlus की पहचान बन सकता है।

डिस्प्ले 165Hz Refresh Rate वाली 1.5K AMOLED Screen

OnePlus 15R में एक बड़ी 6.83-inch 1.5K LTPS AMOLED Display मिलने की उम्मीद है जो Smooth Scrolling के लिए 165Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। High Brightness और Sharp Visuals के साथ यह डिस्प्ले गेमिंग और स्ट्रीमिंग दोनों के लिए बेहद शानदार होगा।

कैमरा सेटअप 50MP OIS Main Sensor

OnePlus 15R में 50MP OIS Main Camera और 8MP Ultra-Wide Lens मिलने की संभावना है। फ्रंट में 16MP Selfie Camera दिया जा सकता है जो Video Calls और Selfies को बेहतर बनाएगा। हालांकि Telephoto Lens के ना होने से यह सेगमेंट थोड़ा पीछे दिख सकता है, लेकिन Primary Camera की क्वालिटी इसे Balance कर देगी।

परफॉरमेंस और प्रोसेसर OxygenOS 16 के साथ

यह डिवाइस OxygenOS 16 (Based on Android 16) पर चलेगा, जो Speed, Stability और Personalization के लिए बेहतरीन आप्शन देता है। OxygenOS 16 में smoother animations, better privacy features और नए AI-powered tools देखने को मिलेंगे। Processor की बात करें तो यह OnePlus Ace 6 जैसा High-End Chipset लेकर आ सकता है।

OnePlus 15R launch date reveal

7800mAh बैटरी 120W Fast Charging के साथ

OnePlus 15R की असली ताकत इसकी 7800mAh की बड़ी Battery होगी, जो Heavy Users को आसानी से पूरा दिन निकालने में मदद करेगी। इसके साथ मिलने वाली 120W Fast Charging कुछ ही मिनटों में फोन को पूरा चार्ज कर देगी।

OnePlus 15R Expected Price in India – ₹45,000 के आसपास

पिछले मॉडल OnePlus 12R की कीमत ₹42,999 थी, इसलिए अनुमान है कि OnePlus 15R की शुरुआती कीमत ₹44,000–₹46,000 के बीच हो सकती है। इस कीमत पर यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक दमदार चैलेंजर साबित होगा।