OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ बढ़ी OnePlus की ताकत

OnePlus Pad Go 2
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OnePlus ने अपने दो नए डिवाइस OnePlus 15R स्मार्टफोन और OnePlus Pad Go 2 टैबलेट को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। ये दोनों प्रोडक्ट उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की तलाश में रहते हैं। OnePlus का यह नया प्रोडक्ट मिड-प्रीमियम सेगमेंट में शानदार होने वाला है ।

OnePlus Pad Go 2

OnePlus 15R: हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन विद फ्लैगशिप फीचर्स

OnePlus 15R को एक पावरफुल परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन के तौर पर लांच किया गया है। इस फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी यूज़ के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस देता है। इसमें 6.8-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद फ्लुइड महसूस होती है।

OnePlus 15R कैमरा और बैटरी: पावर और फोटोग्राफी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15R में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो डे-लाइट और लो-लाइट दोनों कंडीशन में शार्प फोटो कैप्चर करता है। इसके साथ 7400mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन चलाने की सुविधा देती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS पर चलता है, जो क्लीन UI और फास्ट परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, और बेहतर परफॉरमेंस देता है |

OnePlus Pad Go 2

OnePlus Pad Go 2: बड़ी स्क्रीन और बैटरी वाला स्मार्ट टैबलेट

OnePlus ने टैबलेट यूज़र्स के लिए OnePlus Pad Go 2 को लॉन्च किया है, जो स्टडी, एंटरटेनमेंट और वर्क-फ्रॉम-होम के लिए एक शानदार विकल्प बनकर आता है। इसमें 12.1-इंच का बड़ा 2.8K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका बड़ा स्क्रीन साइज वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन क्लासेस के लिए बेहद उपयोगी है।

OnePlus Pad Go 2

OnePlus Pad Go 2 परफॉर्मेंस, स्टाइलस सपोर्ट और कनेक्टिविटी

OnePlus Pad Go 2 में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज़ और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त पावर देता है। टैबलेट में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। खास बात यह है कि यह टैबलेट Stylus सपोर्ट के साथ आता है, जिससे नोट-मेकिंग और क्रिएटिव काम आसान हो जाते हैं। इसके साथ ही 5G कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी मिलता है।

OnePlus 15R और Pad Go 2 की कीमत

OnePlus 15R की शुरुआती कीमत लगभग ₹47,999 रखी गई है, जबकि OnePlus Pad Go 2 की कीमत ₹26,999 से शुरू होती है। इस कीमत के वजह से ये डिवाइस अपने सेगमेंट में शानदार परफॉरमेंस देने वाले है |

क्या OnePlus के नए डिवाइस हैं पैसा वसूल?

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी हो, तो OnePlus 15R एक शानदार विकल्प होने वाला है। वहीं, बड़ी स्क्रीन, स्टाइलस सपोर्ट और दमदार बैटरी की तलाश करने वालों के लिए OnePlus Pad Go 2 एक वैल्यू-फॉर-मनी टैबलेट साबित हो सकता है।