OnePlus हमेशा से अपने यूजर्स को कुछ डिफरेंट देते आया है और इस बार बारी है OnePlus 15 5G का कंपनी इस बार अपने 13 सीरीज के बाद सीधे Oneplus 15 सीरीज को ला रहा है क्योकि चीन में “4” अंक को अशुभ माना जाता है इसीलिए कंपनी सीधे 15 सीरीज ला रही है |

Snapdragon 8 Elite 2 का पहला स्मार्टफोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 15 5G को लेकर कई सारी चर्चाये है जिनमे एक इसका प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite 2 है , यह चिपसेट बेहद दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाएगा, जिसमें 4.61GHz तक की स्पीड देने वाले प्राइम कोर और 3.63GHz तक की स्पीड वाले छह हाई-परफॉर्मेंस कोर शामिल होंगे। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड एप्लिकेशन्स के लिए स्मार्टफोन को बेहतरीन बनाता है।

OnePlus 15 5G में सॉफ्टवेयर
रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus अपने OnePlus 15 5G में 16GB RAM तक का सपोर्ट देने वाला है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन OxygenOS 16, जो Android 16 पर आधारित होगा, के साथ लॉन्च होगा। इसका मतलब है कि यूज़र्स को नए फीचर्स, सिक्योरिटी और बेहतर कस्टमाइजेशन का फायदा मिलेगा।
- OnePlus इस बार कई सारे बदलाव करने जा रहा है जैसे इस बार कम्पनी अपने राउंड कैमरा module को चेंज के उसके स्थान पर square कैमरा module लेन वाला है जो इस सीरीज को डिफरेंट बनाएगा |

OnePlus 15 5G Launch डिटेल
लीक के अनुसार OnePlus 15 5G अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद जनवरी 2026 में इसका ग्लोबल लॉन्च होने की संभावना है। यह फ़ोन oneplus के प्रीमियम केटेगरी को और भी मजबूत बनाएगा |









