₹1.27 लाख की नई Oben Rorr EZ Sigma ,175km रेंज, फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ एक दमदार इलेक्ट्रिक बाइक

Oben Rorr EZ Sigma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Oben Rorr EZ Sigma एक स्मार्ट, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक बाइक है जो शहरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है,इस बाइक की कीमत और रेंज इसकी सबसे बड़ी खूबी है जो ग्राहकों को अपने तरफ आकर्षित करती है | 

Oben Rorr EZ Sigma

दमदार बैटरी और लंबी रेंज

यह बाइक दो बैटरी विकल्पों में मिलती है – 3.4 kWh (140km रेंज) और 4.4 kWh (175km रेंज)। दोनों LFP टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं और सिर्फ 1.5 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती हैं। यह खासतौर पर शहरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

शानदार परफॉर्मेंस और फीचर्स

Oben Rorr EZ Sigma

52Nm टॉर्क के साथ यह बाइक 0–40km/h की रफ्तार महज 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें 95km/h की टॉप स्पीड, 5‑इंच TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, कॉल-मैसेज अलर्ट्स और रिवर्स मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं। यह चार बेहतरीन रंगों में उपलब्ध है।

सुरक्षा और राइडिंग कंफर्ट

ARX फ्रेम, 200mm ग्राउंड क्लियरेंस, वाइड टायर्स और Unified Brake Assist जैसी सुविधाएं इसे मजबूत और सुरक्षित बनाती हैं। 230mm की वॉटर वेडिंग क्षमता और एडजस्टेबल सस्पेंशन इसे हर तरह की सड़क के लिए बेहतर बनाते हैं।

Oben Rorr EZ Sigma

Oben Rorr EZ Sigma स्मार्ट ऐप 

Oben’ ऐप के ज़रिए बाइक को ट्रैक करना, लॉक करना और चार्जिंग स्टेशन ढूंढना आसान है। कंपनी 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी वारंटी भी दे रही है। जो इस बाइक को इजी टू अवेलेबल बनाता है |

Oben Rorr EZ Sigma की कीमत

Oben Electric ने भारत में अपनी Next Gen की इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ Sigma को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.27 लाख (3.4 kWh) और ₹1.37 लाख (4.4 kWh) रखी गई है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, बाद में कीमतें बढ़ेंगी।