StorytellerToday

TVS Ntorq 125 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सुपरहीरो एडिशन और ₹87,500 से शुरू कीमत वाला पावरफुल स्कूटर

Ntorq 125

TVS Ntorq 125 का डिजाइन एक फाइटर जेट से प्रेरित है। इसमें शार्प बॉडी लाइंस, ‘T’ शेप LED टेललाइट, बोल्ड ग्राफिक्स और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका स्पोर्टी एग्रेसिव लुक खासकर युवाओं को आकर्षित करता है।

Ntorq 125

पावरफुल 125cc इंजन

इसमें 124.8cc का 3-वॉल्व CVTi-REVV इंजन दिया गया है, जो 9.25 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर 0-60 km/h की रफ्तार सिर्फ 9 सेकंड में पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है।

SmartXonnect टेक्नोलॉजी 

Ntorq 125 भारत का पहला स्कूटर है जिसमें SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। इसके जरिए कॉल अलर्ट, SMS अलर्ट, नेविगेशन, लोकेशन ट्रैकिंग, लैप टाइमर, और लास्ट पार्क लोकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वेरिएंट्स और सुपरहीरो एडिशन

TVS Ntorq 125 को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका Standard वेरिएंट बेस मॉडल है, इसके बाद आता है Race Edition, जो अधिक स्पोर्टी लुक और सिग्नेचर हेडलैम्प्स के साथ आता है।इसके अलावा, कंपनी ने Marvel के साथ साझेदारी कर Super Squad Edition भी पेश किया है, जिसमें Spider-Man, Thor और Iron Man जैसे थीम्स मिलते हैं साथ ही 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक के साथ सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम (SBT) मिलता है। टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर से राइडिंग कम्फर्ट बनी रहती है।

माइलेज और फ्यूल टैंक

TVS Ntorq 125 में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक है और यह स्कूटर लगभग 47-50 km/l का माइलेज देता है, जो शहर और हाइवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

Ntorq 125 कीमत

TVS Ntorq 125 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। इसका Standard वेरिएंट ₹87,500 से शुरू होता है। Race Edition ₹99,161 में आता है, जबकि Super Squad Edition की कीमत ₹98,117 है। ज्यादा पावर और फीचर्स के साथ आने वाला Race XP वेरिएंट ₹1,03,361 में उपलब्ध है। वहीं, सबसे प्रीमियम XT Edition ₹1,07,091 में मिलता है।

Exit mobile version