Nothing phone हमेशा से ही अपने ट्रांसपेरेंट लुक के वजह से चर्चा में रहता है ,लेकिन इस बार वजह Flipkart Big Billion days sale है क्योकि इस sale में Nothing Phone 3 सिर्फ 34,999 की कम कीमत में मिलने वाला है , यह फोन अपने यूनिक डिज़ाइन, शानदार कैमरा, और पावरफुल प्रोसेसर के लिए जाना जाता है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन हो, तो यह डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है।

Nothing Phone 3 डिज़ाइन और डिस्प्ले
Nothing Phone 3 का ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और खास Glyph Interface इसे बाकी स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग बनाता है। इस इंटरफेस से नोटिफिकेशन और अलर्ट्स का अनुभव बेहद अनोखा हो जाता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले के साथ हाई रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो जाता है।
Nothing Phone 3 कैमरा फीचर्स
इस फोन में 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है जो लो-लाइट फोटोग्राफी,अल्ट्रा वाइड शॉट्स और साथ ही हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग देती है जिससे आप अपने प्रत्येक सुनहरे पल को कैमरे में कैद कर सकते है।

Nothing Phone 3 परफॉर्मेंस और बैटरी
फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon का 8SGen4 फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा, इसमें है फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5500 mAh की बड़ी बैटरी लाइफ, जिससे यूज़र्स को पूरे दिन बैकअप मिलता है।
Nothing Phone 3 स्टोरेज और स्पेसिफिकेशन
यह फोन दो स्टोरेज आप्शन के साथ आता है ,12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट और साथ ही 16GB रैम + 512GB स्टोरेज इस वजह से यह फोन हैवी यूजर्स, गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प बन जाता है। यह फोन एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है|
Nothing Phone 3 की कीमत
इस फोन की रेगुलर प्राइस 79,999 है ,यह प्राइस बेस वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की है ,यह फोन Big Billion Days Sale में सरे ऑफर्स को लेते हुए करीब 34,999 में मिलने वाला है, जो इसके प्रीमियम फीचर्स और डिजाइन को देखते हुए यह कीमत टेक लवर्स के लिए वाजिब है।









