Nothing Ear 3:45dB ANC, प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार बैटरी के साथ नया ऑडियो एक्सपीरियंस

Nothing Ear
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Nothing ने अपने लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स Nothing Ear 3 को लांच कर दिया हैं। यह न केवल म्यूज़िक और कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है, बल्कि इसमें कंपनी ने ऐसा फीचर जोड़ा है जो इसे बाकी ईयरबड्स से अलग बनाता है। जो इसका TALK button है यह सच में यूनिक लगता है |

Nothing Ear 3

Talk Button और Super Mic का जादू

Nothing Ear 3 का Talk Button और Super Mic चार्जिंग केस में मौजूद यह बटन एक्टिवेट करने पर केस को ही माइक्रोफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका फायदा यह है कि शोरगुल वाले माहौल में भी साफ और तेज आवाज़ कैप्चर होती है, जिससे कॉलिंग एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है।

प्रीमियम डिज़ाइन

Nothing ने इस बार केस को 100% रीसायकल्ड एल्यूमिनियम से तैयार किया है। यह न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि स्ट्रांग और प्रीमियम भी दिखता है। वहीं, ईयरबड्स का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन बरकरार रखा गया है, और मेटल एक्सेंट्स इसे और ज्यादा शानदार बनाते हैं।

दमदार ऑडियो और एडवांस्ड ANC

  • 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो गहरे बेस और क्रिस्टल-क्लियर साउंड देता हैं।
  • इसमें नया Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) सिस्टम है जो लगभग 45dB तक बाहरी शोर को ब्लॉक कर सकता है।
  • कॉलिंग के दौरान बेहतर क्लैरिटी के लिए बड्स में मल्टीपल डायरेक्शनल माइक और बोन-कंडक्शन वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी मौजूद है।

बैटरी बैकअप और चार्जिंग

Nothing Ear 3
  • ANC ऑन रहने पर ईयरबड्स लगभग 5.5 घंटे का बैकअप देते हैं।
  • केस मिलाकर यह समय बढ़कर 38 घंटे तक पहुँच जाता है (ANC ऑफ पर)।
  • वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग और बेहतरीन हो जाती है।

Nothing Ear 3 Price (कीमत)

Nothing Ear 3 की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लगभग $179 (लगभग ₹15,000) रखी गई है। ये दो कलर वेरिएंट — ब्लैक और व्हाइट  में उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर 18 सितंबर से शुरू हो चुका है और 25 सितंबर से इनकी बिक्री शुरू होगी।