NON VEG Milk no. 1 जिसे भारत में बेचना चाहता है अमेरिका

NON VEG Milk
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

NON VEG Milk उन गायों के दूध के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें एनिमल प्रोडक्ट मिला चारा या खाना खिलाया जाता है। आसान भाषा में समझें, तो जिन गायों को खाने में मांस या खून से बना चारा दिया जाता है, उनसे मिलने वाले दूध को नॉन-वेज मिल्क कहा जा रहा है। अमेरिका लगातार भारत में डेयरी और कृषि के लिए भारत में बाजार को खोलने की मांग कर रहा है |

NON VEG Milk क्या होता है
NON VEG Milk उन गायों का दूध जिनके चारा में मांस मिला कर खिलाया जाता है | अमेरिका में गायों का वजन बढ़ने के लिए चारा में मांस या खून मिला कर खिलाया जाता है | जिसे blod मील कहा  जाता है | चारा में सूअर , मछली , चिकन , घोड़े , बिल्ली और कुत्ते का मांस मिला कर खिलाया  जाता है | इनको प्रोटीन के लिए घोड़े और सूअर का खून भी दिया जाता है | इनको मोटा करने के लिए जानवरों की चर्बी भी दिया जाता है | 
Blod मील क्या होता है

NON VEG Milk
NON VEG Milk उन गायों के दूध के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें एनिमल प्रोडक्ट मिला चारा या खाना खिलाया जाता है।

जानवरों के मरने के बाद उनके खून को सुखा कर के एक खास तरह का चारा बना लिया जाता है | इसे blod मील खा जाता है | दुधारू पशुओं को तन्दुरुस्त बनाने के लिए अधिक दूध के लिए blod मील दिया जाता है blod मील बनाने से भुचडखाने की गन्दगी कम हो जाती है |

NON VEG Milk के लिए भारत क्यों नही हो रहा तैयार 

NON VEG Milk
NON VEG Milk उन गायों के दूध के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें एनिमल प्रोडक्ट मिला चारा या खाना खिलाया जाता है।

NON VEG Milk भारत कृषि और डेयरी प्रोडक्ट के सुरक्षा के लिए न झुकाने का इशारा दे रहा है | भारत नॉन वेज  मिल्क पर सांस्कृतिक कारण बता रहा है | आयातित दूध ऐसी गाय का हो जिन्हें जानवरों का मांस व खून वाला चारा न खिलाया जाता हो | अमेरिका इसे ट्रेड बैरियर बता रहा है |

दूध उत्पादन में भारत का स्थान  

दूध उत्पादन में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। यह वैश्विक दूध उत्पादन का लगभग 22% से अधिक हिस्सा अकेले भारत से आता है। जिसमे सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से आता है | भारत में सबसे ज़्यादा दूध भैंसों से आता है | ग्रामीण आबादी की बड़ी संख्या पशुपालन में है। White Revolution के बाद से उत्पादन में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई। डेयरी सहकारी समितियों और सरकारी योजनाओं का योगदान भी रहा है | 

भारत में दूध का प्रमुख उपयोग

भारत में दूध का प्रमुख उपयोग दही, घी, पनीर, मक्खन, मिठाइयाँ और दूध पाउडर के उत्पादन में किया जाता है | भारत का वार्षिक दूध उत्पादन लगभग 220 मिलियन टन (22 करोड़ टन) के पार पहुँच गया है। 

दुनिया में दूध उत्पादन

भारत में भैंसों से दूध उत्पादन सबसे ज्यादा होता है, जबकि अमेरिका में मुख्यतः गायों से होता है | न्यूजीलैंड दूध उत्पादन में भारत से बहुत पीछे है, लेकिन दुनिया में सबसे बड़ा दूध निर्यातक देश है। दूध उत्पादन में शीर्ष 10 देश 2024 अनुमानित आंकड़ों के अनुसार भारत(220+ मिलियन टन),अमेरिका (USA) (103 मिलियन टन), चीन (35-38 मिलियन टन) , पाकिस्तान (31-34 मिलियन टन) , ब्राजील  (23-25 मिलियन टन ) ,रूस (20-22 मिलियन टन) , जर्मनी (19-20 मिलियन टन) , फ्रांस (18-19 मिलियन टन) , न्यूजीलैंड (20 मिलियन टन) , तुर्की (17-18 मिलियन टन) 

Vegan दूध को क्या मानते है

“NON VEG Milk” शब्द को लेकर कुछ भ्रम हो सकता है, क्योंकि दूध मूल रूप से एक पशु उत्पाद (animal product) होता है, लेकिन इसे आमतौर पर “शाकाहारी” माना जाता है, क्योंकि यह जानवर को मारे बिना प्राप्त किया जाता है। हालांकि, “नॉन-वेज दूध” का मतलब होता है ऐसा दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स जिनके उत्पादन में जानवरों को चोट पहुंचाई जाती हो या जिन्हें अमानवीय तरीकों से पाला गया हो। 

अमेरिका में दूध उत्पादन की प्रक्रिया
अमेरिका में ज़्यादातर दूध गायों से आता है। वहां बड़े-बड़े डेयरी फार्म होते हैं जहाँ सैकड़ों-हज़ारों गायें मशीनों की मदद से दुही जाती हैं। गायों को बार-बार प्रजनन योग्य बनाए रखने के लिए कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया अपनाई जाती है। यह प्रक्रिया कुछ लोगों के अनुसार अमानवीय (non-veg concept) मानी जाती है। जो गायें दूध देना बंद कर देती हैं, उन्हें अक्सर बीफ इंडस्ट्री (मांस उद्योग) को बेच दिया जाता है। इसलिए अमेरिका में दूध और मांस उद्योग आपस में जुड़े हुए हैं।