Nepal PM KP Oli पर देश छोड़ने की अफवाह, जानें सच्चाई

Nepal PM KP Oli
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नेपाल इन दिनों गहरे राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। Nepal PM KP Oli ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शनों में 19 से अधिक लोगों की मौत हो गई और राजधानी काठमांडू सहित कई जगहों पर सरकारी भवनों में आगजनी हुई।

सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें

Nepal PM KP Oli

Nepal PM KP Oli के इस्तीफ़े के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेज़ी से फैली कि वे देश छोड़कर दुबई भाग सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने विदेश यात्रा की योजना बनाई है और इसे मेडिकल ट्रीटमेंट का बहाना बनाया जा रहा है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Nepal PM KP Oli पर विपक्ष और जनता का गुस्सा

Nepal PM KP Oli

जनता और विपक्ष दोनों Nepal PM KP Oli सरकार से नाराज़ हैं। बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य को लेकर ज़ोरदार आंदोलन हो रहे हैं। जनरेशन-ज़ी के नेतृत्व में हो रहे इन प्रदर्शनों ने नेपाल की राजनीति को हिला कर रख दिया है। यही वजह है कि लोग यह मान रहे हैं कि ओली देश छोड़ सकते हैं।

सच्चाई और मौजूदा हालात

अब तक की ताज़ा जानकारी के अनुसार, ओली ने देश नहीं छोड़ा है। वे इस्तीफ़े के बाद भी नेपाल में ही मौजूद हैं। उनके दुबई भागने की खबरें केवल अटकलें हैं। इसलिए यह कहना कि प्रधानमंत्री नेपाल छोड़कर भाग गए हैं, भ्रामक और गलत है।