Neeraj Chopra Diamond League 2025 : ज्यूरिख फाइनल में नीरज चोपड़ा हार गये , वेबर ने जीता खिताब

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra Diamond League 2025 फाइनल में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि वह खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन अपने दमदार थ्रो से उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया और एक बार फिर देश का नाम रोशन किया।

Neeraj Chopra Diamond League 2025 के ज्यूरिख फाइनल में संघर्ष

Neeraj Chopra Diamond League 2025

Neeraj Chopra Diamond League 2025 का फाइनल ज्यूरिख के लेट्जिग्रुंड स्टेडियम में पहले थ्रो में 84.35 मीटर और दूसरे में 82.00 मीटर का प्रदर्शन किया। बीच के तीन अटेम्प्ट फाउल हो गए, लेकिन आखिरी थ्रो में उन्होंने 85.01 मीटर भाला फेंककर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने इस फाइनल में 91.51 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया और खिताब अपने नाम किया। वहीं, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट ने 84.95 मीटर फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।

ज्यूरिख फाइनल 2025 का पूरा परिणाम

ज्यूरिख के लेटजिग्रुंड स्टेडियम में आयोजित Neeraj Chopra Diamond League 2025 के फाइनल में 85.01 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।

  • पहला थ्रो: 84.35 मीटर
  • दूसरा थ्रो: 82.00 मीटर
  • तीन लगातार फाउल थ्रो
  • आखिरी थ्रो: 85.01 मीटर

वहीं, जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के शानदार थ्रो के साथ खिताब जीता, जबकि त्रिनिदाद के केशोर्न वालकॉट ने 84.95 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के लिए नीरज को 12,000 डॉलर की इनामी राशि भी मिली।

सीज़न के अन्य मुकाबलों में नीरज की चमक

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2025

इस सीज़न में नीरज का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। दोहा डायमंड लीग (मई 2025) में उन्होंने 90.23 मीटर भाला फेंका, जो उनका नेशनल बेस्ट रहा, हालांकि वे दूसरे स्थान पर रहे। पेरिस डायमंड लीग (जून 2025) में नीरज ने 88.16 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया और अपने प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर को पीछे छोड़ा।

आगे की तैयारी और लक्ष्य

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2025

नीरज ने मैच के बाद कहा कि उनकी रन-अप और टाइमिंग में कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन वे पूरी तरह फिट हैं और आने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए पूरी तैयारी करेंगे। नीरज की निरंतरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वे 2021 से लगातार 26 प्रतियोगिताओं में टॉप-2 में रहे हैं और 2020 के बाद से हर इवेंट में पदक जीता है।