National Film Awards भारत के सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। इसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्मों को सम्मानित करना है।
National Film Awards कई श्रेणियों में दिए जाते हैं

1. फीचर फिल्म पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म , सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता/अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (मनोरंजन के लिए)
2. गैर-फीचर फिल्म पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म, सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म, सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक फिल्म
3. विशेष पुरस्कार
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान), विशेष जूरी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक
2025 के मुख्य पुरस्कार विजेता
National Film Awards 1 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में घोषित किए गए, जो 2023 में सेंसर बोर्ड से प्रमाणन प्राप्त फिल्मों को समर्पित थे |
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12th Fail (निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त):
शाहरुख़ खान – Jawan (उनका पहला नेशनल अवॉर्ड)
विक्रांत मैसी – 12th Fail (महान अभिनय के लिए)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी – Mrs Chatterjee vs Norway (भावपूर्ण माँ की भूमिका के लिए)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सुदीप्तो सेन – The Kerala Story
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजन फिल्म: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani (करण जौहर की फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (प्रोत्साहित करने वाली): सामाजिक/राष्ट्रीय/पर्यावरणीय मूल्यों के लिए: Sam Bahadur
सहायक पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (संयुक्त):
विजय राघवन – Pookkaalam
एम.एस. भास्कर – Parking (तमिल)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (संयुक्त):
Urvashi – Ullazhukku (मलयालम)
जांकी बोडिवाला – Vash (गुजराती)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (संयुक्त):
गांधी तथा चेट्टू (तेलुगू)
Gypsy (Marathi)
Naal 2 (Marathi) (Treesha, Shrinivas, Bhargav सहित)
भाषा-विशिष्ट फिल्म पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: Kathal: A Jackfruit Mystery, सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: Shyamchi Aai, सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: Parking , सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: Bhagavanth Kesari, सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: Kandeelu: The Ray of Hope, सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: Vash , सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: Deep Fridge, सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: Rongatapu
तकनीकी व विशेष श्रेणियाँ
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: Flowering Man (Hindi), सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक पुरस्कार: उत्पल दत्ता,
अन्य उल्लेखनीय व तकनीकी पुरस्कार
साउंड डिजाइन: Animal (Hindi), फीचर फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर (साउंड): Animal, कोरियोग्राफी: “Dhodora Baje Re” – Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani, स्टंट कोरियोग्राफी: Hanuman (Telugu). मेकअप & कॉस्ट्यूम डिजाइन: Sam Bahadur