Motorola Moto Pad 60 Neo ₹17,999 में लॉन्च: 11 इंच 2.5K डिस्प्ले, 5G सपोर्ट और Stylus के साथ दमदार टैबलेट

Moto Pad 60 Neo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Motorola ने बजट सेगमेंट में  Moto Pad 60 Neo 5G Tablet लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो Stylus सपोर्ट, बड़ी डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और पावरफुल बैटरी की तलाश कर रहे हैं, इस टैबलेट की खास बात यह है की यह आपके बजट को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं।

Moto Pad 60 Neo

Moto Pad 60 Neo Display और Design

इस टैबलेट में 11 इंच का 2.5K LCD Display दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। चाहे आप वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लासेस, गेमिंग या डिजाइनिंग करें, हर जगह स्मूद परफॉर्मेंस और शार्प विज़ुअल्स मिलेंगे। साथ ही, यह टैबलेट TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

Moto Pad 60 Neo Performance और Processor

Moto Pad 60 Neo

यह टैबलेट MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग, स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहद शक्तिशाली है। इसमें 8GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Battery और Charging

इस टैबलेट को पॉवर देने के लिए इसमे 7040mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देती है। साथ ही, इसमें 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। और बिना किसी रुकावट के आप अपना कार्य कर सकते है |

Moto Pad 60 Neo

कैमरा और ऑडियो

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सेटअप खासकर ऑनलाइन क्लासेस और वर्चुअल मीटिंग्स के लिए काफी अच्छा है। इसके अलावा, टैबलेट में Quad Speaker सिस्टम मिलता है जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है, जिससे म्यूजिक और मूवी का एक्सपीरियंस प्रीमियम हो जाता है।

स्टायलस सपोर्ट और प्रोडक्टिविटी

Moto Pad 60 Neo

Moto Pad 60 Neo का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Moto Pen Stylus सपोर्ट है। इस स्टायलस की मदद से यूज़र्स आसानी से नोट्स लिख सकते हैं, ड्रॉइंग बना सकते हैं और ग्राफिक डिजाइनिंग कर सकते हैं। यह फीचर खासकर स्टूडेंट्स, डिज़ाइनर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी है।

कीमत

इस टैबलेट की कीमत ₹17,999 रखी गई है और यह 8GB + 128GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत, बैंक कार्ड डिस्काउंट्स का फायदा उठाने पर इसकी कीमत घटकर सिर्फ ₹12,999 तक हो सकती है।