Motorola Edge 60 Fusion 5G: 50MP OIS कैमरा, 5500mAh बैटरी और ₹23,999 से शुरू होने वाला प्रीमियम स्मार्टफोन

Motorola Edge 60 Fusion
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Motorola Edge 60 Fusion उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन फोन है जो स्टाइलिश लुक, दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के कॉम्बिनेशन को एक ही फोन में चाहते हैं। इसका Pantone Amazonite रंग इसे प्रीमियम और यूनिक लुक देता है। यह फोन न सिर्फ खूबसूरत डिज़ाइन बल्कि मज़बूत परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के लिए भी चर्चा में है।

Motorola Edge 60 Fusion

डिज़ाइन और डिस्प्ले

6.67-इंच का p-OLED कर्व्ड डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP68/IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है। पतला-हल्का बॉडी और प्रीमियम बैक फिनिश इस फोन को हाथ में पकड़ते ही खास अहसास कराती है।

Motorola Edge 60 Fusion

कैमरा और AI स्मार्टनेस

फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा + 13MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि इसमें moto AI फीचर्स दिए गए हैं जो फोटो-वीडियो, ट्रांसक्रिप्शन और कंटेंट क्रिएशन को और स्मार्ट बनाते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion परफॉर्मेंस और बैटरी

MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज इसे पावरफुल बनाते हैं। 5500mAh बैटरी 68W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जो कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। Dolby Atmos स्पीकर और Android 15 सपोर्ट इसे और एडवांस्ड बनाते हैं।