Mohit Suri बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक का नाम जब भी आता है, तो एक खास किस्म की रोमांटिक फिल्मों और सोलफुल म्यूजिक की छवि मन में बन जाती है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें संगीत को हमेशा एक महत्वपूर्ण स्थान मिला है। इनका हल ही में आई फिल्म “saiyaara” खूब धमाल मचा रही है | अपनी निजी ज़िंदगी की खूबसूरत लव स्टोरी के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है सच्चा प्यार, संघर्ष, और अंत में शादी के बंधन तक का सफर।
Mohit Suri की love story

मोहित सूरी की और उदीता गोस्वामी की पहली मुलाकात 2005 में हुई, जब मोहित अपनी पहली फिल्म ‘ज़हर’ (Emraan Hashmi और Udita Goswami) डायरेक्ट कर रहे थे। उस समय उदीता एक सफल मॉडल और अभिनेत्री थीं, जबकि मोहित निर्देशन में नया नाम थे।सेट पर दोनों की मुलाकातें धीरे-धीरे बातचीत और फिर दोस्ती में बदल गईं। मोहित को उदीता की सादगी और प्रोफेशनल एटीट्यूड पसंद आया, वहीं उदीता को मोहित का शांत स्वभाव और मेहनत करने की लगन भा गई। दोनों ने अपने रिश्ते को शुरू में काफी प्राइवेट रखा। न तो मीडिया में ज़्यादा चर्चा हुई, न ही सार्वजनिक रूप से दोनों साथ दिखाई देते थे। लेकिन इंडस्ट्री में कयास लगने लगे कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
2013 में कर लिया शादी

करीब 8 साल तक मोहित और उदीता रिलेशनशिप में रहे और मीडिया से दूरी बनाए रखी। लंबे समय तक साथ रहने और एक-दूसरे को समझने के बाद, 29 जनवरी 2013 को मोहित सूरी और उदीता गोस्वामी ने शादी कर ली। यह शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। शादी के बाद दोनों ने पहली बार खुलकर अपने रिश्ते को मीडिया में स्वीकारा। शादी के बाद 2015 में उनके घर एक बेटी ‘देवी’ का जन्म हुआ। मोहित और उदीता दोनों ही अपने पारिवारिक जीवन को बहुत प्राइवेट रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी बहुत कम दिखते हैं लेकिन जब भी दिखते हैं, तो प्यार और अपनापन साफ नज़र आता है।
Mohit Suri की सुपर हिट फिल्मे
एक था टाइगर, मर्डर 2, आशिकी 2, एक विलेन, हमारी अधूरी कहानी, और मलंग जैसी सफल फिल्में बनाई हैं और अभी सैयारा मूवी बनाया है जो सुपर हिट हो गयी है | इस फिल्म में सैयारा एक टाइटल सोंग है जो 1 महीने में 86 मिलियन से ज्यादा व्यूज़, 11 लाख लाइक्स का रिकॉर्ड बनाया है | इसे फहीम अब्दुल्ला की आवाज़ में पेश किया गया है, संगीतकार हैं फहीम व अर्सलान निज़ामी जो कश्मीर से आहेत थे और मुंबई सिर्फ 14 दिन रहने आए थे | उन्होंने बताया कि उन्हें रीमिक्स टैग से बाहर निकलकर पहले ऑरिजनल म्यूज़िक की पहचान मिली और गाने की भावनात्कम गहराई में उनका खुद का लव लाइफ़ संघर्ष झलकता है |
Mohit Suri की झलक

मोहित सूरी की सिनेमाई समझ गाने को सिर्फ म्यूज़िकल नंबर नहीं, बल्कि कहानी का एक अविभाज्य हिस्सा बनाती है। निर्देशक के मुताबिक, यह गाना एक सिनेमाई सिचुएशन की तरह तैयार हुआ है जैसे एक कहानी का हिस्सा | म्यूजिक टीम की कहानी बेहद प्रेरणादायक है खासकर कश्मीर से आए नए संगीतकारों की मेहनत और अनुभूति से भरी धुन है | सैयारा टाइटल ट्रैक अब तक का सबसे बड़ा हिट साबित हो रहा है YouTube और Spotify दोनों पर धमाल मचा रहा है |