भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार में MG Hector एक बार फिर चर्चा में है, और इस बार इसकी वजह है शानदार कीमत में मिलने वाले प्रीमियम फ़ीचर्स। महज़ ₹14.25 लाख (एक्स-शोरूम) में यह SUV अब पहले से भी ज़्यादा टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ चुकी है।

14 इंच की सबसे बड़ी टचस्क्रीन
MG Hector भारत की पहली SUV है जिसमें 14 इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन i‑SMART सिस्टम के साथ आती है, जिसमें 70 से भी अधिक स्मार्ट कनेक्टेड फ़ीचर्स मिलते हैं। आप वॉयस कमांड से कार को कंट्रोल कर सकते हैं, अपने फोन से AC चालू कर सकते हैं और म्यूजिक चला सकते हैं।
स्मार्ट डिजिटल की और एडवांस सुरक्षा
इस SUV में अब आपको डिजिटल ब्लूटूथ की भी मिलती है, जिससे गाड़ी को बिना फिजिकल चाबी के लॉक/अनलॉक किया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप अपनी डिजिटल की किसी और के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

सुरक्षा की बात करें तो इसमें Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे फीचर्स मिलते हैं-जैसे कि ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, लेन असिस्ट और ट्रैफिक जाम में कार खुद ही स्पीड कंट्रोल करती है।
शानदार सनरूफ और डिज़ाइन अपडेट
नई MG Hector में अब डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, LED हेडलैंप्स, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और कई लग्ज़री टच अपग्रेड्स मिलते हैं। Blackstorm और Snowstorm एडिशन में आपको स्पोर्टी लुक, डार्क ग्रिल और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलते हैं।
इंजन ऑप्शन और माइलेज

MG Hector में दो पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला है 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन जो 141 bhp की पावर और 250 Nm टॉर्क देता है। दूसरा है 2.0L टर्बो डीज़ल इंजन, जो 169 bhp की ताकत और 350 Nm टॉर्क प्रदान करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट लगभग 13-14 किमी/लीटर और डीज़ल वेरिएंट 15-16 किमी/लीटर का एवरेज देता है।
MG Hector कीमत और वेरिएंट्स
MG Hector की शुरुआती कीमत ₹14.25 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसका टॉप मॉडल ₹23.64 लाख तक जाता है। यह SUV कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है: Style, Shine Pro, Select Pro, Smart Pro, Sharp Pro, और Savvy Pro। इसके अलावा, कंपनी ने इसे खास लुक देने के लिए Blackstorm और Snowstorm जैसे स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किए हैं।
डिस्क्लेमर : इस लेख में उपलब्ध जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध श्रोतो से लिया गया है , अतः गाड़ी लेने से पहले नजदीकी MG के डीलरशिप पर जाके कीमत को जांच ले |