नई Mahindra XUV700 Review: दमदार इंजन, लग्जरी फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी के साथ भारत की सर्वश्रेष्ठ 7-सीटर SUV

mahindra XUV700
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारतीय फैमिली में SUV की मांग को देखते हुए सभी कंपनी SUV सेगमेंट में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इन्हीं सब मांग को देखते हुए महिंद्रा ने अपने Mahindra XUV700 को बेहतरीन अपग्रेड के साथ लाने का फैसला लिया है, जिससे यह कार और भी शानदार हो जाएगी और बेहतरीन परफोर्मेंस के साथ सबसे शानदार 7-seater कार होने वाली है। 

mahindra XUV700

दमदार डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर

Mahindra XUV700 का डिजाइन एकदम शानदार और मस्कुलर है। इसका फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स और एरोडायनामिक बॉडी इसे सड़क पर एक बेहतरीन लुक देती है। और अगर हम इसके इंटीरियर की बात करे तो इसका इंटीरियर किसी लग्जरी कार से कम नहीं है,प्रीमियम क्वालिटी सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, और डुअल-स्क्रीन डिस्प्ले ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतरीन बना देते हैं।

पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस

Mahindra ने XUV700 को दो इंजन विकल्पों में लॉन्च किया है—2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन। दोनों ही इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 200 bhp की पावर और डीजल इंजन करीब 185 bhp तक की शक्ति प्रदान करता है। यह SUV हाईवे ड्राइविंग के लिए बेहतरीन है और इसका ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट पहाड़ी इलाकों में भी शानदार परफॉर्म करता है।

Mahindra XUV700

एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स

XUV700 में कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं जैसे ADAS (Advanced Driver Assistance System), 360-डिग्री कैमरा, ड्राइव मोड सिलेक्टर, वायरलेस चार्जिंग, और कनेक्टेड कार तकनीक। सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित SUV बनाते हैं। इस कार के अपग्रेड के साथ साथ इसके सेफ्टी को भी ध्यान में रखा गया है जिससे यह Mahindra XUV700 एक बेहतरीन SUV FEATURE CAR बन जाती हैं।

कम्फर्ट और स्पेस

यह 7-सीटर SUV बड़े परिवारों के लिए परफेक्ट है। तीसरी रो की सीटें आरामदायक हैं और पर्याप्त लेगरूम के साथ आती हैं। इसके अलावा, कार में कई स्टोरेज स्पेस, रियर AC वेंट्स और बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिससे लंबी यात्राएं और भी सुविधाजनक हो जाती हैं। और साथ ही इस कार को लांग राइड के लिए भी उपयुक्त बनाती है। 

माइलेज और कीमत

Mahindra XUV700 का पेट्रोल वेरिएंट करीब 15 किमी/लीटर और डीजल वेरिएंट लगभग 17 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹13.99 लाख है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत ₹28.90 लाख तक जाती है। यह कीमत इस SUV कार के फीचर को देखते हुए शानदार है।

क्यों है Mahindra XUV700 सबसे बेहतरीन 7-सीटर SUV

Mahindra XUV700 में लग्जरी, परफॉर्मेंस, और सेफ्टी तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। यह SUV न केवल परिवार के लिए परफेक्ट है, बल्कि लंबी यात्राओं और एडवेंचर ड्राइव के लिए भी एकदम शानदार विकल्प है। इसमें मिलने वाले फीचर्स, मजबूत बॉडी क्वालिटी और महिंद्रा की भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू इसे अपने सेगमेंट की सबसे शानदार 7-सीटर SUV बनाती है। अगर आप भी इन सभी फीचर्स को चाहते है तो Mahindra XUV700 आपके लिए बेस्ट चॉइस होने वाला है।