Mahindra & Mahindra ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV सीरीज़ Bolero और Bolero Neo 2025 Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों मॉडलों को नए फीचर्स,बेहतरीन डिज़ाइन और मॉडर्न कलर ऑप्शंस के साथ लांच किया है। हालांकि, इनके इंजन में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन आराम, सुरक्षा और लुक्स के मामले में ये गाड़ी पहले से ज्यादा एडवांस हो गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा ने दोनों मॉडलों में वही भरोसेमंद डीज़ल इंजन रखा है जो पहले भी अपनी ताकत और माइलेज के लिए प्रसिद्ध रहा है। Mahindra Bolero 2025 में 1.5 लीटर का mHawk75 डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 75 BHP की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं Bolero Neo 2025 में 1.5 लीटर mHawk100 इंजन मिलता है, जो 100 BHP पावर और 260 Nm टॉर्क के साथ ज्यादा दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। दोनों में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड रूप में मिलेगा।

नया डिज़ाइन और शानदार एक्सटीरियर
नई Bolero और Bolero Neo में कई विज़ुअल अपडेट्स किए गए हैं, जो इन्हें पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं। Bolero 2025 में नया फ्रंट ग्रिल, री-डिज़ाइन फॉग लैंप्स, नए अलॉय व्हील्स और नया Stealth Black कलर ऑप्शन जोड़ा गया है। वहीं Bolero Neo 2025 में वर्टिकल स्लैट ग्रिल, 16-इंच अलॉय व्हील्स और नया Jeans Blue कलर दिया गया है, जो इसे युवा ग्राहकों के लिए और भी स्टाइलिश बनाता है।
इंटीरियर और फीचर्स
केबिन के अंदर भी कई सुधार किए गए हैं। जैसे Bolero में अब बेहतर क्वालिटी की सीट फैब्रिक और नया डैशबोर्ड डिज़ाइन दिया गया है। Bolero 2025 में 17.8 सेमी का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जबकि Bolero Neo 2025 में बड़ी 22.9 सेमी की स्क्रीन दी गई है। दोनों मॉडलों में स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और डुअल एयरबैग जैसे सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद हैं। Neo के टॉप वेरिएंट में “Lunar Grey” इंटीरियर थीम दी गई है, जबकि बाकी वेरिएंट्स में “Mocha Brown” का एलीगेंट फिनिश देखने को मिलेगा।
Bolero Neo 2025 में नई टेक्नोलॉजी – RideFlo सस्पेंशन सिस्टम
महिंद्रा ने इन दोनों SUVs में एक नया RideFlo Suspension System शामिल किया है। यह सिस्टम खराब सड़कों पर भी स्थिरता और आराम को बढ़ाता है। कंपनी का दावा है कि यह सस्पेंशन सिस्टम SUV की हैंडलिंग और सवारी अनुभव को पहले से अधिक बेहतर बनाता है, खासकर ग्रामीण और पहाड़ी रास्तों पर।

- महिंद्रा की बोलरो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है। कंपनी के मुताबिक, अब तक 16.8 लाख से ज्यादा Bolero यूनिट्स भारत में बेची जा चुकी हैं। यह आंकड़ा इस ब्रांड की विश्वसनीयता को दर्शाता है।
कीमत और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी

नई Mahindra Bolero 2025 को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है — B4, B6, B6 (O) और नया टॉप वेरिएंट B8। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें ₹7.99 लाख से शुरू होकर ₹9.69 लाख तक जाती हैं। वहीं, Bolero Neo 2025 भी चार वेरिएंट्स में आई है — N4, N8, N10 और टॉप मॉडल N11, जिनकी कीमत ₹8.49 लाख से ₹9.99 लाख के बीच रखी गई है।









