Mahavatar Narsimha एक पौराणिक एनिमेटेड फिल्म है, जो भगवान विष्णु के चौथे अवतार – नरसिंह की कथा पर आधारित है। फिल्म में हिरण्यकश्यप, प्रह्लाद और धर्म-अधर्म के संघर्ष को भव्य दृश्यों और आधुनिक तकनीक से प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका विज़ुअल प्रजेंटेशन है। 3D एनिमेशन में दिखाए गए वराह और नरसिंह अवतार के दृश्य बेहद प्रभावशाली हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे “सनातन धर्म की सच्ची प्रस्तुति” और “भारतीय एनिमेशन का नया अध्याय” बता रहे हैं।

mahavatar narsimha निर्देशक :
निर्देशक अश्विन कुमार ने भारतीय संस्कृति और पुराणों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर एक ऐसा सिनेमाई अनुभव तैयार किया है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को समान रूप से आकर्षित करता है। फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर और वॉइस ओवर भी कथा की गहराई में योगदान देता है।

mahavatar narsimha review (रिव्यु) :
महावतार नरसिंह एक ऐसा प्रयास है जो भारतीय पौराणिक कथाओं को नए जमाने के दर्शकों के सामने भव्यता और श्रद्धा के साथ पेश करता है। यह फिल्म उन सभी के लिए एक ‘must-watch’ है जो भारतीय विरासत को एनिमेशन के जरिए महसूस करना चाहते हैं। हालाँकि ये फिल्म एनीमेशन के जरिये बनी है ,जिससे सभी को प्रभावित कर रही है खास तौर पर बच्चो को ये बहुत पसंद आ रही है |
- इस फिल्म को लेकर कथावाचक इन्द्रेश जी महाराज ने भी अपने कथा में चर्चा किये थे जिससे लोगो में इस फिल्म को देखने के लिए और भी उत्सुकता बढ़ गयी |









