बॉलीवुड अभिनेत्री Madhuri Dixit अपनी नई psychological thriller वेब-सीरीज Mrs Deshpande के साथ दर्शकों को एक बिल्कुल नए अंदाज़ में चौंकाने आ रही हैं। इस बार उनकी चमक-दमक वाली छवि नहीं, बल्कि एक खतरनाक और रहस्यमयी महिला का किरदार देखने को मिलेगा, जिसकी मुस्कान के पीछे छुपा है एक ऐसा सच जो रोंगटे खड़े कर दे। दर्शक अभी से उनका ये वाला किरदार देखने के लिए काफी उत्शुक है जिसे साफ़ पता चलता है की उनका ये वाला किरदार काफी हिट होने वाला है |

Mrs Deshpande स्टोरीलाइन — एक साधारण गृहिणी या सीरियल किलर?
Mrs Deshpande की कहानी एक शांत-स्वभाव की, सामान्य दिखने वाली महिला से शुरू होती है। घर, परिवार और दिनचर्या — सब कुछ आम लगता है। लेकिन इसी सामान्य जीवन की तहों में छुपा है एक ऐसा घातक रहस्य, जिसमें serial killer thrill, dark mystery और psychological suspense शामिल है। सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसके जीवन के डरावने सच खुलते जाते हैं—और दर्शकों को समझ आता है कि उसकी मुस्कान में जितनी मासूमियत दिखती है, उसके पीछे उतना ही गहरा अंधेरा छुपा है। और इस ट्रेलर को देख के साफ़ पता चलता है की यह सीरीज एक सुपरहिट वेबसीरीज होने वाली है |
Mrs Deshpande वेबसीरीज कास्ट
सीरीज में Madhuri Dixit एक कठिन , भावनात्मक और खतरनाक किरदार निभा रही हैं। उनके साथ नजर आएँगे Siddharth Chandekar जो एक जाँच अधिकारी के रूप में सामने आएंगे और कहानी में बड़े मोड़ लाते हैं। साथ ही Priyanshu Chatterjee जो इस थ्रिलर की सस्पेंस भरी परतों को और गहराई देते हैं। और मां-बेटे के रिश्तों, अपराध और सस्पेंस के बीच फँसी कहानी इस शो को और भी ज्यादा रोचक बनाती है।
- सीरीज का निर्देशन किया है एक ऐसे फिल्ममेकर ने जो emotional depth और psychological thrill दोनों का बेहतरीन कॉम्बो दिखने में माहिर हैं। टीज़र में दिखाए गए visuals बेहद sharp, dark और intense हैं- kitchen में सब्ज़ियां काटते हुए,पीछे रेडियो पर मर्डर की खबरें और फिर Mrs Deshpande की ठंडी मुस्कान इन सबमें एक ऐसा killer vibe है जो दर्शक को पूरी तरह एंटरटेन करने वाला है।
Mrs Deshpande रिलीज़ डेट और OTT प्लेटफ़ॉर्म
Mrs Deshpande 19 दिसंबर 2025 को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है। यह वेब-सीरीज exclusively डिजिटल प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी, और इसे घर बैठे आराम से देखा जा सकेगा। अगर आप crime thriller, serial killer mystery, psychological drama, dark suspense और intense storytelling के शौकीन हैं तो Mrs Deshpande आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होने वाला है।









