Lokah Chapter 1: Chandra सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि इसने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और शानदार विजुअल्स के साथ बनाई गई फिल्म, बड़े बजट और स्टार पावर वाली मूवीज़ पर भी भारी पड़ सकती है।और कमाई के मामले में बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।

Lokah Chapter 1: Chandra की पहले दो दिन की कमाई ने चौंकाया
28 अगस्त को ओणम के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ₹2.70 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर ₹3.75 करोड़ तक पहुंच गया। यानी सिर्फ दो दिनों में फिल्म ने ₹6.45 करोड़ की कमाई कर ली। यह आंकड़ा बताता है कि दर्शक इस फिल्म को खूब पसन्द कर रहे हैं।

- जहाँ एक तरफ़ Hrithik Roshan और Jr. NTR की War 2 दूसरे दिन केवल ₹65 लाख ही कमा पाई और Rajinikanth की Coolie ने ₹1.75 करोड़ जुटाए, वहीं Lokah Chapter 1 अकेले ही ₹3.75 करोड़ ले गई। यानी इसने इन दोनों फिल्मों की कुल कमाई को भी पीछे छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह है। कई दर्शकों ने इसे मलयालम सिनेमा का नया सुपरहीरो यूनिवर्स बताया है। एक दर्शक ने Reddit पर लिखा, “यह फिल्म Avengers जैसी भव्यता, Dragon Tattoo जैसी गहराई और Bangalore जैसी ऊर्जा दिखाती है।” वहीं कुछ फैंस का कहना है कि यह फिल्म Kalki 2898 AD और Brahmastra से कहीं बेहतर है।
कल्याणी प्रियदर्शन बनीं पहली मलयालम सुपरहीरो
Kalyani Priyadarshan ने दमदार किरदार निभाया है और वह मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो के रूप में सामने आई हैं। उनके साथ फिल्म में Naslen और Sandy भी नजर आए हैं। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन सीन और बेहतरीन कहानी ने इसे देखने वालो का फेवरेट बना दिया है।









