नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में साउथ अफ्रीका की कप्तान Laura Wolvaardt ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 101 रन (98 गेंद) की शानदार शतक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का जड़ा और 103.06 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी बल्लेबाज़ी ने एक समय साउथ अफ्रीका को मैच में बनाए रखा।
दीप्ति शर्मा ने तोड़ी उम्मीदों की डोर

जब Laura Wolvaardt टीम को जीत की राह पर ले जा रही थीं, तभी भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने उन्हें अमनजोत कौर के हाथों कैच आउट करवा दिया। यह विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि उनके आउट होते ही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी लाइन-अप बिखर गई और टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर ढेर हो गई।
कप्तान वूल्वार्ड्ट का संघर्ष और क्लासिक शॉट्स

Laura Wolvaardt ने अपनी पारी में धैर्य और तकनीक दोनों का अद्भुत संयोजन दिखाया। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कई क्लासिक कवर ड्राइव, पुल शॉट और सीधी बल्लेबाज़ी से रन बटोरे। मैदान के हर हिस्से में उन्होंने शॉट्स लगाए, जिससे उनकी बल्लेबाजी को दर्शकों और विशेषज्ञों ने खूब सराहा।
हार के बावजूद चमकीं वूल्वार्ड्ट, फैंस ने कहा – ‘विजेता जैसी बल्लेबाजी’
THIS IS A QUEEN LAURA WOLVAARDT APPRECIATION POST 🙇♂️ pic.twitter.com/EblFj9HKtX
— Durban's Super Giants (@DurbansSG) November 2, 2025
हालांकि साउथ अफ्रीका यह मैच 52 रनों से हार गई, लेकिन Laura Wolvaardt की यह शतक पारी क्रिकेट इतिहास में यादगार रहेगी। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें “Fighter Captain” और “True Match Winner” के तौर पर सराहा। उनकी यह पारी साबित करती है कि वह विश्व की शीर्ष महिला बल्लेबाजों में शुमार हैं और आने वाले वर्षों में साउथ अफ्रीका की रीढ़ बनी रहेंगी।









