Kashi Vishwanath Tiranga Shringar वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। भगवान विश्वनाथ का भव्य तिरंगा श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के दौरान बाबा को केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा मंदिर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

स्वतंत्रता दिवस Kashi Vishwanath Tiranga Shringar
Kashi Vishwanath Tiranga Shringar करीब डेढ़ दशक से यह परंपरा निभाई जा रही है कि हर 15 अगस्त को बाबा का विशेष श्रृंगार तिरंगे के रंगों में किया जाता है। इस मौके पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थित भारत माता की प्रतिमा को भी खूबसूरत सजावट से अलंकृत किया गया, जिससे भक्तों में देशभक्ति का भाव और प्रबल हुआ।
काशी में हर घर तिरंगा अभियान
स्वतंत्रता दिवस को और खास बनाने के लिए वाराणसी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत 2,600 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों ने 4.76 लाख से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए। इन झंडों की बिक्री से महिलाओं को 3,000 से 4,000 रुपये तक की आमदनी हुई, जिससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण का भी लाभ मिला।

शहर में तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
वाराणसी में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक जगहों पर भी तिरंगे की थीम पर सजावट की गई, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के माहौल में डूबा नजर आया।









