Kantara Chapter 1 सिनेमा घरों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब Kantara Chapter 1 OTT Release पर धमाल मचाने के लिए तैयार है, यह फ़िल्म अपने शानदार विज़ुअल्स और Rishab Shetty के दमदार परफॉरमेंस के वजह से एक ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई है। यह फ़िल्म अपने यूनिक स्टोरीलाइन के वजह से भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने का काम किया है, इसकी स्टोरीलाइन हमे अपने आध्यात्मिक रूट्स से जुड़ने का बेहतरीन पाठ सिखाती है, जिससे हम अपने धर्म के प्रति भी सजग रहे।

‘Kantara Chapter 1’ अब थियेटर के बाद Prime Video पर रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म अपने रिलीज़ के सिर्फ 29 दिनों के अंदर ही ओटीटी पर आ रही है, जो इसे हाल के समय की सबसे तेज़ डिजिटल रिलीज़ फिल्मों में से एक बनाता है।
Kantara Chapter 1 OTT Release Prime Video पर
‘Kantara Chapter 1’ का थिएटर रिलीज़ 2 अक्टूबर 2025 को हुआ था। अब Kantara Chapter 1 OTT Release 31 अक्टूबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को Kannada, Tamil, Telugu और Malayalam भाषाओं में रिलीज़ किया जा रहा है। हालांकि, दर्शक यह जानने को लेकर उत्सुक हैं कि क्या फिल्म का Hindi dubbed version भी जल्द ही उपलब्ध होगा।क्योकि इस मूवी की फैन फॉलोइंग सभी भाषाओं में है, जिसकी वजह से यह फ़िल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है।

₹800 करोड़ की कमाई का नया रिकॉर्ड
Rishab Shetty द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म रिलीज़ के कुछ ही हफ्तों में ₹813 करोड़ से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है। ‘Kantara Chapter 1’ box office collection ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह साबित किया है कि दर्शक content-driven cinema को अब बड़े पैमाने पर अपनाने लगे हैं। जिससे साफ़ पता चलता है कि Kantara Chapter 1 OTT Release में भी ज़बरदस्त सफलता हासिल करेगी।
Kantara Chapter 1 स्टोरीलाइन
‘Kantara Chapter 1’ की कहानी Kadamba dynasty के दौर में स्थापित है, जहां देव-परंपरा, गुलिगा, भूत कोला, और चवुंडी जैसी लोककथाएँ जीवन और विश्वास का हिस्सा हैं। Rishab Shetty ने इस फिल्म में nature, culture और spirituality के बीच की अद्भुत कड़ी को दिखाया है। उन्होंने खुद कहा है –“यह कहानी हमारी मिट्टी की खुशबू, हमारी संस्कृति और विश्वास की शक्ति को समर्पित है।” फिल्म के हर दृश्य में कर्नाटक की लोकसंस्कृति, प्रकृति की सुंदरता, और मानव-देव संबंध की झलक मिलती है, जो दर्शकों को आत्मिक स्तर पर जोड़ती है।
जो लोग इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे, उनके लिए यह ओटीटी रिलीज़ किसी तोहफे से कम नहीं है। अब दर्शक अपने घर की स्क्रीन पर इस visually stunning mythological thriller का आनंद ले सकेंगे। फिल्म की डिजिटल रिलीज़ से सभी इसे आसानी से देख सकते है।









