Josh Hazlewood के कमाल, Tim David की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका पहला T20I

Josh Hazlewood
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Josh Hazlewood डार्विन के मारा्रा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन टिम डेविड और जोश हेज़लवुड के शानदार प्रदर्शन ने मेज़बान टीम को जीत दिलाई।

Josh Hazlewood

Josh Hazlewood का गेंदबाजी में जलवा

ऑस्ट्रेलिया की जीत में Josh Hazlewood ने अहम भूमिका निभाई और 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके साथ बेन द्वारशुइस ने भी 3 विकेट झटके। दोनों गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

 ऑस्ट्रेलिया की पारी – Tim David का धमाका

Josh Hazlewood
pic credit- @BBC Sports

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम 75 रन पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। इसी मुश्किल हालात में Tim David ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 83 रन ठोके, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने टीम का स्कोर 20 ओवर में 178 रन तक पहुंचा दिया।

साउथ अफ्रीका की जवाबी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शुरुआत में संभलकर खेला, लेकिन मिडिल ओवर में लगातार विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गई। रयान रिकेलटन ने अच्छी पारी खेली, लेकिन उन्हें बड़े शॉट में ग्लेन मैक्सवेल के हैरतअंगेज कैच ने पवेलियन भेज दिया। अंत तक साउथ अफ्रीका 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी।

Josh Hazlewood

 मैच के यादगार पल

ग्लेन मैक्सवेल का सुपरमैन कैच – बाउंड्री लाइन पर रयान रिकेलटन का शॉट पकड़ते हुए उनका संतुलन और छलांग देखने लायक थी। फैन का वायरल कैच – एक दर्शक ने एक हाथ से कैच पकड़ते हुए दोनों हाथों में बीयर थामे रखा, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। ऑस्ट्रेलिया की जीत की लय बरकरार – इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 क्रिकेट में अपनी लगातार 9वीं जीत दर्ज की।