रिलायंस Jio ने हाल ही में अपने कुछ सस्ते रिचार्ज प्लान ऑनलाइन से हटा दिए हैं। पहले जहां ₹209 और ₹249 वाले प्लान आसानी से मिल जाते थे, अब इनकी जगह नया बेसिक ऑनलाइन विकल्प ₹299 से शुरू हो गया है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो कम खर्च में रिचार्ज करना चाहते थे।

सबसे सस्ता प्लान ( Jio Cheapest Plan ) ₹299
जियो ने ₹209 और ₹249 वाले 1GB/दिन वाले रिचार्ज ऑनलाइन से हटा दिए हैं। अब सबसे कम कीमत पर मिलने वाला ऑनलाइन प्लान ₹299 है, जिसमें 1.5GB प्रतिदिन डेटा और 28 दिन की वैधता मिलती है। हालांकि पुराने प्लान अब भी MyJio ऐप या ऑफलाइन स्टोर पर सीमित रूप से उपलब्ध बताए जा रहे हैं।

Airtel और Vi से तुलना
इंडस्ट्री का बेसिक टैरिफ अब लगभग बराबर हो गया है। एयरटेल और Vi भी 1GB/दिन वाले ₹299 प्लान पेश कर रहे हैं, लेकिन उनका 1.5GB/दिन वाला प्लान ₹349 से शुरू होता है। इस लिहाज से जियो का ₹299 वाला 1.5GB/दिन प्लान सबसे किफायती साबित होता है।
Jio ka recharge क्यों है सबसे सस्ता
BNP Paribas रिपोर्ट बताती है कि डेटा-वैल्यू के मामले में जियो अभी भी Airtel और Vi से सस्ता है। ₹299 में 1.5GB/दिन और ₹349 में 2GB/दिन देकर Jio ने ग्राहकों के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है।









