महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत की युवा बल्लेबाज़ Jemimah Rodrigues ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत की जीत की नींव रखी और उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” घोषित किया गया। यह पारी भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जा रही है।
Jemimah Rodrigues Harmanpreet Kaur का ऐतिहासिक साझेदारी

Jemimah Rodrigues ने कप्तान Harmanpreet Kaur के साथ 167 रन की शानदार साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। जब शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए थे, तब दोनों बल्लेबाज़ों ने संभलकर खेलते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हरमनप्रीत ने 89 रन की पारी खेली और जीत में अहम योगदान दिया।
भारत ने रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 339 रन के लक्ष्य को 48.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह महिला वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज़ था। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया की 15 मैचों की जीत का सिलसिला भी तोड़ा और फाइनल में जगह पक्की की।
फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला
India’s women just beat Australia in the World Cup semi-final, chasing 339!
— anand mahindra (@anandmahindra) October 30, 2025
This isn’t just a victory
It’s a transformation.
Today is the day when women’s cricket in India stopped asking for attention and started commanding it…
👏🏽🇮🇳
#INDWvsAUSW pic.twitter.com/Bkg1Y0OL64
इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारत महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। टीम का आत्मविश्वास इस समय चरम पर है और पूरी उम्मीद है कि Harmanpreet Kaur की अगुवाई में भारत पहली बार महिला विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करेगा।









