Janaawar Review: Bhuvan Arora की जबरदस्त Performance के साथ ZEE5 की Social Crime Thriller

Janaawar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Zee5 की नई web series Janaawar ने दर्शकों के बीच काफी चर्चा पैदा की है। यह crime thriller सीरीज़ छोटे गाँव Chhand की पृष्ठभूमि में घटित होती है और जातिवाद, सामाजिक भेदभाव और अपराध की गहराइयों को दिखने का काम करती है। सीरीज़ का मुख्य पात्र Sub-Inspector Hemant Kumar है, जिसे Bhuvan Arora performance के जरिए दिखने का प्रयास कर रहे है।

Janaawar

कहानी एक नजर में 

Janaawar की कहानी एक हत्या के मामले की जांच के आस-पास घूमती है। कहानी में यह सवाल उठता है कि इंसान कितनी मानसिक और सामाजिक पीड़ा सह सकता है, इससे पहले कि वह समाज द्वारा दबाए गए व्यक्ति यानी ‘Janaawar’ में बदल जाए। Social Issues और human psychology को दर्शाने का प्रयास प्रभावशाली है, लेकिन कभी-कभी कहानी के संवाद ओवरड्रामाटिक और पुराने प्रतीत होते हैं।

अभिनय दमदार Bhuvan Arora Shines

सीरीज़ का सबसे बड़ा आकर्षण Bhuvan Arora का performance है। उन्होंने हेमंत कुमार के किरदार में गहराई और संवेदनशीलता भरी है। इसके अलावा, Vinod Suryavanshi और Badarul Islam ने अपने सहायक किरदारों में बेहतरीन अभिनय किया है। जहां तक narrative quality की बात है, Janaawar कई जगह कमजोर पड़ती है। संवाद और कुछ दृश्य कहानी की गंभीरता को कमजोर कर देते हैं। कुछ घटनाएँ अतिरंजित लगती हैं, जो दर्शकों को वास्तविकता से दूर ले जाती हैं।

Janaawar को लोग क्यों पसंद कर रहे है..?

जैसा की इस वेबसीरीज में दिखाया गया है, भुवन अरोरा अपने दमदार अभिनय के चलते इस वेबसीरीज को दर्शको के बीच चर्चा में लाये है जिससे यह सीरीज सबको पसंद आ रहा है , हालाँकि इसके कहानी को थोडा और भी बेहतर बनाया जा सकता था जिससे इनके अभिनय को और भी शानदार तरीके से देखने को मिलता |