Jaden Seales का कहर: पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ी 34 साल की दहलीज

Jaden Seales
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Jaden Seales वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐसा तूफान मचाया, जिसकी गूंज क्रिकेट जगत में लंबे समय तक सुनाई देगी। महज 23 साल की उम्र में सील्स ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी टीम को घुटनों पर ला दिया।

Jaden Seales 6 विकेट लेकर तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

Jaden Seales
Jaden Seales ने 7.2 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 6 विकेट झटके

ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद एंड टोबैगो में खेले गए इस निर्णायक मुकाबले में Seales ने 7.2 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 6 विकेट झटके। यह प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी वेस्टइंडीज गेंदबाज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। उन्होंने फ्रैंकलिन रोज़ के 1997 में बनाए रिकॉर्ड (5/23) को तोड़ दिया।

पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार

Jaden Seales
Jaden Seales ने 7.2 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 6 विकेट झटके

सील्स की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 92 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज ने यह मैच 202 रन से जीत लिया, जो पाकिस्तान के खिलाफ उनकी अब तक की सबसे बड़ी वनडे जीत है। इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने 34 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की।