iQOO ने अपना नया Ultra-Flagship Smartphone iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन बेहद पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 Chipset, ब्रेकथ्रू 6000 nits Peak Brightness Display, और बड़ी 7000mAh Battery जैसी प्रीमियम फीचर के साथ आता है। कंपनी ने इसे Future-Proof परफॉर्मेंस, हाई-एंड गेमिंग और प्रो-लेवल फोटोग्राफी के लिए तैयार किया है, जिससे यह सीधे टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को चुनौती देता है। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो तो iQOO 15 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।


Premium Display और Modern Design
iQOO 15 को एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लांच किया गया है, जिसमें Samsung 2K M14 OLED Display दिया गया है। यह 6.85-inch की बड़ी स्क्रीन 144Hz Refresh Rate, HDR10+, और Dolby Vision सपोर्ट करती है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। फोन की सबसे खास बात इसका 6000 nits Peak Brightness है, जो इसे मार्केट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले बनाता है। इसके साथ ही मैट फिनिश बैक और स्लिम डिज़ाइन फोन को और भी शानदार बनाते हैं।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ दमदार परफॉरमेंस
परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 Processor का इस्तेमाल किया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और फ़ास्ट मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग देता है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें Q3 Gaming Chip भी दिया गया है, जो फ्रेम इंटरपोलेशन और स्मूद ग्राफिक्स देता है। फोनAndroid 16 पर चलता है और कंपनी ने 5 Android Updates और 7 साल के Security Updates देने का वादा किया है, जिससे यह पूरी तरह Future-Proof बन जाता है।

50MP Triple Camera Setup और शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस
iQOO 15 में Photography को ध्यान में रखते हुए 50MP Triple Camera System दिया गया है। इसका 50MP Sony IMX921 Main Sensor OIS सपोर्ट के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में स्टेबिलिटी मिलती है। इसके अलावा फोन में 50MP Ultra-Wide Lens और 50MP Periscope Telephoto Lens शामिल है, जो Zoom Photography और Low-Light Shots को और ज्यादा बेहतर बनाता है। फ्रंट में 32MP Selfie Camera मिलता है, जो Natural और Sharp तस्वीरें कैप्चर करता है।

साथ ही ऑडियो एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए फोन में Stereo Speakers, Hi-Fi Audio, और USB Type-C Audio सपोर्ट दिया गया है। Security के लिए इसमें Fast In-Display Ultrasonic Fingerprint Sensor मिलता है, जो Wet Fingers पर भी तेज़ी से काम करता है। इसके अलावा फोन को IP68 + IP69 Water & Dust Resistance रेटिंग मिली है, जो इसे रफ यूसेज के लिए और भी बेहतरीन बनाती है।
7000mAh Battery फ़ास्ट चार्जिंग के साथ
iQOO 15 की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खूबी मानी जा रही है। फोन में 7000mAh Massive Battery दी गई है, जो Heavy Gaming Users और Travel करने वालों के लिए काफी उपयुक्त है। चार्जिंग के लिए फोन में 100W Fast Flash Charging और 40W Wireless Charging सपोर्ट शामिल है, जिससे फोन बेहद कम समय में चार्ज हो जाता है और पूरे दिन आराम से चलता है।
iQOO 15 Price (कीमत)
iQOO 15 दो मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है:
- 12GB + 256GB – ₹72,999
- 16GB + 512GB – ₹79,999
कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत Instant Discount, Exchange Bonus, और Free TWS Earbuds जैसे बेहतरीन लाभ भी दे रही है। जिसके बजह से यह प्रीमियम फोन काफी किफायती होने वाला है |









