iPhone 17 Launch : 9 सितंबर 2025 को होगा Awe Dropping इवेंट, जानें फीचर्स और प्री-ऑर्डर डिटेल्स

iPhone 17 Launch
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एप्पल ने अपने बहुप्रतीक्षित iPhone-17 लॉन्च इवेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह शानदार इवेंट 9 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे (पैसिफिक टाइम) यानी रात 10:30 बजे (भारतीय समय) पर आयोजित होगा। यह इवेंट Apple Park के Steve Jobs Theater से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे आप Apple की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube पर देख सकेंगे।

सीरीज में क्या मिलेगा खास

iPhone 17 Launch

इस बार एप्पल कई नए मॉडल लॉन्च करने वाला है – iPhone-17, iPhone 17 Air, iPhone 17Pro और iPhone 17Pro Max। iPhone 17 Air होगा अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन के साथ, जो पुराने Plus मॉडल की जगह ले सकता है। सभी मॉडलों में 120Hz ProMotion डिस्प्ले, Wi-Fi 7 सपोर्ट और नए A19 और A18 चिपसेट का उपयोग किया जाएगा। कैमरा अपग्रेड में 24MP फ्रंट कैमरा, 48MP टेलीफोटो लेंस, और 8x ऑप्टिकल ज़ूम जैसी हाई-एंड फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

अन्य डिवाइस और सॉफ्टवेयर अपडेट

iPhone 17 Launch

iPhone 17 सीरीज के साथ ही एप्पल Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3 और AirPods Pro 3 भी पेश कर सकता है। इसके अलावा, iOS 26 का नया अपडेट “Liquid Glass UI” और AI बेस्ड Siri फीचर्स के साथ लॉन्च होगा, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और भी स्मार्ट हो जाएगा।

  प्री-ऑर्डर और डिलीवरी की जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 सीरीज के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2025 से शुरू हो सकते हैं। डिवाइस की डिलीवरी और स्टोर्स में उपलब्धता 19 सितंबर 2025 से संभावित है। भारत समेत दुनिया भर के मार्केट्स में इस सीरीज को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।