Apple ने आधिकारिक तौर पर अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 Update की लॉन्च डेट तय कर दी है। 15 सितंबर 2025 से यह अपडेट रोलआउट होना शुरू होगा। इस बार Apple ने न सिर्फ डिज़ाइन को नया रूप दिया है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी और शानदार तरीके से iPhone में शामिल किया है।साथ ही Liquid Glass डिज़ाइन, स्मार्ट AI फीचर्स और बेहतर यूज़र कंट्रोल इसे खास बनाते हैं। अगर आपका iPhone नीचे दी गई लिस्ट में है तो 15 सितंबर के बाद आपको यह नया एक्सपीरियंस ज़रूर मिलेगा।

किन iPhones को मिलेगा iOS 26 Update
iOS 26 इन मॉडलों के लिए उपलब्ध होगा:
- iPhone 11 सीरीज़ से लेकर iPhone 17 तक सभी मॉडल
- iPhone 12, 13, 14 और 15 सीरीज़ के सभी वेरिएंट
- iPhone 16e और iPhone Air
- iPhone SE (2nd Gen और इसके बाद के वर्ज़न)
iOS 26 Update में क्या मिलेगा नया

Liquid Glass डिज़ाइन
iOS 26 में सबसे बड़ा बदलाव Liquid Glass UI है। यह मोबाइल को एकदम प्रीमियम और फ्लुइड लुक देता है।
- लॉक स्क्रीन पर वॉलपेपर के हिसाब से घड़ी का डिज़ाइन अपने-आप बदल जाएगा।
- नोटिफिकेशन फोटो या बैकग्राउंड को ब्लर किए बिना दिखेंगे।
- होम स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर आइकॉन्स में हल्की रोशनी और रिफ्लेक्शन का इफेक्ट दिखाई देगा।
स्मार्ट AI इंटीग्रेशन
Apple ने iOS 26 को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाया है।
- Messages और FaceTime पर लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा मिलेगी।
- स्क्रीन पर दिख रही फोटो, टेक्स्ट या ईमेल से सीधे कोई काम (जैसे कैलेंडर इवेंट या रिमाइंडर बनाना) किया जा सकेगा।
- Image Playground नाम का नया टूल, जिससे यूज़र अपने टेक्स्ट और इमोजी को मिलाकर यूनिक तस्वीरें बना सकेंगे।
- साथ ही Genmoji फीचर, जिसके ज़रिए पर्सनलाइज़्ड इमोजी तैयार करना संभव होगा।
बेहतर कम्युनिकेशन
- iPhone अब अंजान कॉलर्स को स्क्रीन कर सकेगा। यानी कॉल उठाने से पहले आपको पता होगा कि सामने वाला कौन और क्यों कॉल कर रहा है।
- Messages ऐप में अनजान लोगों के मैसेज अलग सेक्शन में जाएंगे।
- ग्रुप चैट में पोल बनाना और बातचीत के बैकग्राउंड बदलना जैसी सुविधाएँ जुड़ेंगी।









