Inter Miami मैच से लियोनेल मेसी बाहर, जानें क्या रहा खास वजह

Inter Miami
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Inter Miami फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस समय मैदान से दूर हैं। 10 अगस्त 2025 को इंटर मियामी और ऑरलैंडो सिटी के बीच होने वाले एमएलएस मुकाबले में मेसी को खेलने से रोक दिया गया है। टीम प्रबंधन और कोच ने यह फैसला उनकी फिटनेस और आने वाले महत्वपूर्ण मैचों को देखते हुए लिया है।

Inter Miami
Inter Miami फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस समय मैदान से दूर हैं।

Inter Miami मैच और चोट कैसे लगी

हाल ही में लीग्स कप में नेकाशा के खिलाफ खेले गए मैच में मेसी को दाएं पैर की मांसपेशी में हल्की चोट लगी। खेल के सातवें मिनट में दो डिफेंडरों के साथ टक्कर के बाद उन्होंने खेलने की कोशिश की, लेकिन मात्र चार मिनट बाद ही उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। यह चोट गंभीर नहीं है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने जोखिम न लेने का फैसला किया है। 

Inter Miami
Inter Miami फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस समय मैदान से दूर हैं।

कोच का बयान

Inter Miami
Inter Miami फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस समय मैदान से दूर हैं।

Inter Miami के कोच जेवियर माशेरानो ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेसी बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन इस समय उन्हें मैदान में उतारना समझदारी नहीं होगी। हमारे आगे कई बड़े और अहम मुकाबले हैं, इसलिए हम उनकी पूरी तरह से रिकवरी का इंतजार करेंगे।” माशेरानो ने यह भी बताया कि मेसी ने शनिवार को अभ्यास किया था, लेकिन उन्होंने टीम के साथ नहीं, बल्कि अलग से व्यक्तिगत ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया।

आगे का कार्यक्रम

इंटर मियामी का शेड्यूल आने वाले दिनों में काफी व्यस्त है। टीम 16 अगस्त को एलए गैलेक्सी के खिलाफ मैदान में उतरेगी और 20 अगस्त को लीग्स कप के क्वार्टर फाइनल में टिग्रेस यूएएनएल से भिड़ेगी। ऐसे में मेसी की फिटनेस इन मैचों के लिए बेहद अहम है। टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे।