Asia Cup 2025 के सुपर फोर मुकाबले में India vs Sri Lanka रोमांचक जंग देखने को मिली। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में बराबर रन बनाए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा। यहाँ भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल की दावेदारी मजबूत की।
भारतीय बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा का ताबड़तोड़ अर्धशतक

India vs Sri Lanka रोमांचक जंग देखने को मिली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों पर 61 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके अलावा संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने भी अहम योगदान दिया। आखिरी गेंद पर अक्षर ने छक्का जड़कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
श्रीलंका की जोरदार वापसी: निसांका का शतक

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 107 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं कुसल परेरा ने भी 32 गेंदों पर 58 रन बनाए और दोनों ने मिलकर 127 रनों की शानदार साझेदारी की। बावजूद इसके आखिरी ओवरों में भारत ने वापसी की और मैच बराबरी पर खत्म हुआ।
सुपर ओवर का विवाद और भारत की जीत
🚨 India🇮🇳 vs Sri Lanka🇱🇰— first Super Over of Asia Cup 2025 !!
— Munna Sirra 🐦 (@MunnaSirra) September 27, 2025
👉 controversial umpire decision ??#INDvSL #AsiaCup2025 #SuperOver pic.twitter.com/gbksH2g5vz
India vs Sri Lanka सुपर ओवर में एक विवादित निर्णय भी देखने को मिला, जब दासुन शनाका के आउट को लेकर अंपायर और खिलाड़ियों में लंबी चर्चा हुई। हालांकि आखिरकार फैसला ‘नॉट आउट’ रहा। इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने संयम दिखाते हुए सुपर ओवर में मैच अपने नाम किया।









