India Rent Rules 2025 को किरायेदारों और मकान मालिकों दोनों के लिए “गेम-चेंजर” बताया है। दावा किया जा रहा है कि इससे किराये के बाजार में पारदर्शिता आएगी और शहरों में बढ़ती हाउसिंग चुनौतियों का समाधान मिलेगा।
क्या ये नियम असल में नए हैं या सिर्फ पुराना एक्ट?

विशेषज्ञों के अनुसार 2025 के अधिकांश नियम वास्तव में Model Tenancy Act (MTA) 2021 का ही संशोधित रूप हैं। प्रावधानों, प्रक्रियाओं और अधिकारों में बहुत कम बदलाव दिखते हैं, जिसके चलते इसे “रीहैश्ड वर्जन” कहा जा रहा है।
किरायेदारों और मकान मालिकों के लिए मुख्य बिंदु

India Rent Rules 2025 में विवाद समाधान के लिए फास्ट-ट्रैक तंत्र, सुरक्षा जमा की सीमा, किराया बढ़ोतरी की प्रक्रिया और लिखित समझौते को अनिवार्य करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। यह सब पहले के मॉडल एक्ट में भी मौजूद थे, लेकिन इनका पालन राज्यों द्वारा ठीक से नहीं किया गया था।
क्या India Rent Rules 2025 किराया बाजार में बदलाव लाएंगे?
This is why the rule was needed.
— Lalith (@lalitgrateful) December 5, 2025
I still remember when I was looking for a house, they asked me for 2.5 lakh deposit for a 15k rent in Bangalore.
I was so shocked because that made no sense at all. https://t.co/jsqf8pR192 pic.twitter.com/nxjofUZ0CE
विश्लेषकों का मानना है कि असली बदलाव तभी आएगा जब राज्य इस एक्ट को अपनाकर स्थानीय स्तर पर लागू करेंगे। यदि India Rent Rules 2025 केवल पुराने मॉडल एक्ट की कॉपी बनकर रह जाते हैं, तो किराया बाजार में अपेक्षित सुधार मुश्किल होंगे।









