ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख Asaduddin Owaisi ने एशिया कप 2025 में India Pakistan match को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई है, तो ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना उचित नहीं है।
पैसे की कमाई जान से ज्यादा कीमती

Owaisi ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले से होने वाली कमाई भारतीय नागरिकों की शहादत से ज्यादा अहम है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर खेल के जरिए पाकिस्तान को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है।
पीएम के पुराने बयानों का किया जिक्र

Owaisi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों का हवाला दिया, जिनमें उन्होंने कहा था कि “पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकते” और “आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।” AIMIM नेता ने सवाल उठाया कि क्या अब यह सिद्धांत क्रिकेट मैच पर लागू नहीं होता?
विपक्षी दलों और जनता की प्रतिक्रिया
Owaisi takes a strong stance on India Versus Pakistan Asia Cup Cricket match. Why play cricket with Pakistan?
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) September 14, 2025
pic.twitter.com/vVsuLcY9VG
India Pakistan मुकाबले पर Owaisi का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं क्रिकेट प्रशंसकों का एक वर्ग मानता है कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। हालांकि, आतंकी हमले के बाद इस मैच को लेकर असंतोष की आवाजें लगातार तेज हो रही हैं।









