हाल ही में सरकार ने GST 2.0 के तहत गाड़ियों पर टैक्स घटा दिया है, और इसका सीधा फायदा अब ग्राहको तक पहुँच रहा है। टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा (Mahindra) और रेनो (Renault) ने अपनी SUVs की कीमतों में जबरदस्त कटौती कर दी है। इससे कार खरीदने वालों को अब 1.56 लाख रुपये तक का सीधा फायदा मिलेगा।

महिंद्रा (Mahindra) ने तुरंत दी राहत
महिंद्रा ने GST दरों में कटौती का लाभ तुरंत ग्राहकों तक पहुँचा दिया है। जिससे XUV3XO Diesel पर लगभग ₹1.56 लाख तक की छूट,Thar Diesel पर करीब ₹1.35 लाख की कमी ,Scorpio-N और XUV700 पर भी कीमतों में ₹1.40 लाख से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, इसके अतिरिक्त कई सारी गाड़िया है जिन भारी छुट मिल रहा है |

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नई कीमतें
टाटा मोटर्स की कारें अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती होंगी। कंपनी ने अपने Tiago, Nexon और अन्य मॉडलों की कीमतों में ₹65,000 से लेकर ₹1.55 लाख तक की कटौती की है। हालांकि ये नई दरें 22 सितम्बर 2025 से लागू होंगी। त्योहारों के सीजन से ठीक पहले कीमतों में आई यह गिरावट ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है।

रेनो इंडिया (Renault India) भी पीछे नहीं
रेनो इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो पर GST में कटौती का लाभ देने की घोषणा की है। कंपनी की लोकप्रिय गाड़ियों पर कीमत में ₹96,000 तक की कमी होगी। नई कीमतें 22 सितम्बर से लागू होंगी, लेकिन बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है।

GST 2.0 से क्या बदला?
GST 2.0 लागु होने के बाद छोटी गाड़ियाँ (पेट्रोल/सीएनजी) अब सिर्फ 18% GST पर मिलेंगी, पहले इसमें सेस भी शामिल होता था।और वही SUV और बड़ी गाड़ियाँ अब करीब 40% GST में आ गई हैं, जबकि पहले यह दर लगभग 50% थी।
- Mahindra, Tata Motors और Renault द्वारा उठाया गया यह कदम ऑटो सेक्टर में नई ऊर्जा भर रहा है। एक ओर जहां Mahindra ने तुरंत कीमतों में कमी कर दी है, वहीं Tata और Renault ने 22 सितम्बर से ग्राहकों को लाभ देने का ऐलान किया है।