4 नवंबर को लॉन्च होगी Hyundai Venue 2025 – फीचर्स, इंजन और कीमत में क्या होगा नया, जानें पूरी जानकारी

Hyundai Venue 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Hyundai हमेशा से ही फैमिली SUV feature कार के लिए जानी जाती है, और इस बार Hyundai अपने Hyundai Venue 2025 Compact SUV कार के अपग्रेड वर्जन को लेकर काफी चर्चा में है, क्योंकि यह कार बेहतरीन इंटीरियर और शानदार एक्सटीरियर के साथ आती है। और इसका परफोर्मेंस इसको Best Compact SUV कार बनाता है। यह कार 4 नवम्बर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाली है, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, और बुकिंग अमाउंट केवल ₹25,000 रखा गया है। यह कार अपने प्राइस सेगमेंट में Tata Nexon, Maruti Brezza, Kia Sonet, और Mahindra XUV 3XO को टक्कर देने वाला है।

Hyundai Venue 2025

डिज़ाइन में नया – Bold और Premium लुक

Hyundai Venue 2025 का डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम दिखता है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में एक नई edge-to-edge LED light bar, चौड़ी rectangular front grille और शानदार quad-beam LED headlamps दिए गए हैं, जो SUV को दमदार लुक देते हैं। साथ ही रियर डिजाइन में फुल-वाइड LED tail light bar के साथ VENUE लेटरिंग दी गई है, जो इसे मॉडर्न और यूनिक लुक देती है। कार की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई गई है, जिससे इसका road presence अब और भी शानदार नजर आता है। नए अलॉय व्हील्स और डुअल-टोन कलर ऑप्शंस इसे सबकी पहली पसंद बना देते हैं।

इंटीरियर में लग्ज़री टच – हाई-टेक फीचर्स का कॉम्बो

Hyundai Venue 2025 के इंटीरियर केबिन में कंपनी ने luxury और technology दोनों का शानदार कॉम्बो दिया है। इसमें dual 12.3-inch curved displays दिए गए हैं,एक डिजिटल instrument cluster के रूप में और दूसरा infotainment touchscreen के रूप में। साथ ही डैशबोर्ड पर dual-tone theme (Navy Blue + Light Grey) और soft-touch materials का इस्तेमाल हुआ है, जो केबिन को प्रीमियम लुक देते हैं। स्टीयरिंग व्हील पर Hyundai लोगो की जगह चार Morse Code dots (H) दिए गए हैं,जो इसे एक यूनिक identity देते हैं।

Hyundai Venue 2025

इसके अलावा rear seat recline feature, rear window sunshade, wireless charging, automatic climate control, और ambient lighting जैसे कई फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में और बेहतर बनाते हैं।

पावर और परफॉर्मेंस – हर ड्राइव में दमदार अनुभव

नई Hyundai Venue 2025 तीन इंजन विकल्पों के साथ आएगी —

1.2L पेट्रोल इंजन (83 HP)

1.0L टर्बो पेट्रोल (120 HP)

1.5L डीजल इंजन (100 HP)

इन इंजनों के साथ 6-speed manual, 7-speed DCT automatic, और torque converter automatic ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे। Hyundai का कहना है कि यह Venue पहले से ज्यादा fuel efficient और refined ड्राइव एक्सपीरियंस देगी।

Hyundai Venue 2025

सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

नई Venue में Hyundai ने कई advanced safety features शामिल किए हैं जैसे कि 6 airbags,360-degree camera,front and rear parking sensors,Electronic Stability Control (ESC),Hill-Start Assist Control (HAC) और सबसे खास ADAS Level 1 features (लगभग आने वाले टॉप वेरिएंट्स में) इन सभी अपडेट्स के साथ Hyundai Venue 2025 अब अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-भरी कॉम्पैक्ट SUV बन सकती है।

Hyundai Venue 2025 Price (कीमत)

Hyundai Venue 2025 की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹8.20 लाख से ₹13 लाख (ex-showroom) के बीच हो सकती है। यह प्राइस सेगमेंट इस कार को बेहतरीन SUV FEATURE CAR बना देती है, और यह कीमत भी एक वजह है जिससे इस कार को भारतीय फैमिली आसानी से पसन्द करेगी।